{"_id":"61a0e93371571507dd5fa99b","slug":"mohalla-clinic-nurse-attempts-suicide-after-being-harassment-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सुसाइड नोट लिख मोहल्ला क्लीनिक की नर्स ने काटी हाथ की नस और खा लीं नींद की गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सुसाइड नोट लिख मोहल्ला क्लीनिक की नर्स ने काटी हाथ की नस और खा लीं नींद की गोलियां
Fri, 26 Nov 2021 07:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Nov 2021 07:33 PM IST
सार
मोहल्ला क्लीनिक की एक नर्स ने एक सुसाइड नोट लिखने के बाद नींद की गोली खा ली और अपने हाथ की नस काट ली। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम ने बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका नार्थ इलाके में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग मोहल्ला क्लीनिक की एक नर्स ने खुदकुशी का प्रयास किया। उसने काफी मात्रा में नींद की गोली और अपने हाथ की नस काट ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसडीएम के सामने दिए बयान में उसने पति, जेठ, सास और मौसी सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 21 नवंबर को पुलिस को उत्तम नगर के एक निजी अस्पताल से एक 30 वर्षीय नर्स मीना (बदला हुआ नाम) के खुदकुशी का प्रयास करने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को डॉक्टरों ने बताया कि नर्स ने काफी मात्रा में नींद की गोली और अपने हाथ की नस काट ली है।
विज्ञापन
पुलिस ने नर्स की ससुराल में तहकीकात कर एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें पता चला कि इस वर्ष मई माह में नर्स की शादी हुई थी। पुलिस ने तुरंत घटना की जानकारी क्षेत्रीय एसडीएम को दी। एसडीएम ने पीड़िता का बयान दर्ज किया।

जिसमें पीड़िता ने अपने पति, सास, जेठ और मौसी सास पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने बताया कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 19 नवंबर को किसी बात को लेकर उसकी पति से झगड़ा हो गया।
पति ने उसकी पिटाई कर दी। उसने एक सुसाइड नोट लिखने के बाद नींद की गोली खा ली और अपने हाथ की नस काट ली। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसडीएम ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस को मामला दर्ज कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रताडना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।