फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Modi government broke all records of 75 years of corruption: Kejriwal

मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के 75 वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़े : केजरीवाल

Mon, 14 Aug 2023 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
Modi government broke all records of 75 years of corruption: Kejriwal
आप संयोजक ने सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर मोदी सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर मोदी सरकार को घेरने में जुट गई है। आप नेताओं ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का असली चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया है। आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएजी के हवाले से प्रकाशित एक रिपोर्ट के आधार पर कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के 75 वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे 18 करोड़ रुपये प्रति किमी की लागत से बनना था, लेकिन मोदी सरकार ने इसकी लागत बढ़ाकर 250 करोड़ रुपये प्रति किमी कर दी।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ और रीना गुप्ता के साथ सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत 75 हजार किमी सड़क बन रही है। ये सड़क 15 करोड़ प्रति किमी की लागत से बननी थी, लेकिन मोदी सरकार ने लागत 15 से 25 करोड़ रुपये प्रति किमी बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया और अधिकांश काम अडाणी की कंपनियों को दे दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मोदी संसद में भ्रष्टाचार के सफाए का दावा कर रहे थे। प्रधानमंत्री कहीं भी भाषण देते हैं तो उनका सबसे बड़ा दावा यही होता है कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया, मगर सीएजी के जरिये एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसमें पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार के ऊपर सबसे बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। लिहाजा मोदी सरकार ने भारत माला के नाम पर अपने आपको मालामाल कर लिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने कहा कि भाजपा वाले आयुष्मान योजना की खूब तारीफ करते हैं। वह कहते हैं कि पूरे देश के लिए मोदी सरकार ने बहुत बड़ा स्वास्थ्य का इंतजाम कर दिया है। तीन फोन नंबर पर 10 लाख लोगों की आयुष्मान योजना चल रही है। मध्यप्रदेश में 400 लोगों की मौत हो चुकी है, फिर भी इन 400 लोगों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत चल रहा है। मध्यप्रदेश में ही आठ हजार लोग एक ही समय में कई अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। हरियाणा में 4121 लोगों का एक ही समय में कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अब भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि जब प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं तो हंसी आती है। प्रधानमंत्री पहले अजीत पवार के 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के खिलाफ बोलते हैं और उसके तुरंत बाद अपनी सरकार में शामिल करा लेते हैं। वहीं आप की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि पिछले सप्ताह नरेंद्र मोदी ने संसद में देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का दावा किया था, जबकि भारत माला, आयुष्मान प्रोजेक्ट समेत मोदी सरकार के हर प्रोजेक्ट में घोटाले हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed