{"_id":"687e4d90130f321f7b050dc7","slug":"mobile-phones-were-stolen-at-himesh-reshammiyas-concert-two-accused-arrested-ashram-news-c-340-1-del1011-98282-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: हिमेश रेशमिया के कंसर्ट में चुराए थे मोबाइल, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: हिमेश रेशमिया के कंसर्ट में चुराए थे मोबाइल, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में रविवार शाम को हुआ था कंसर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में रविवार को गायक व संगीतकार हिमेश रेशमिया का कंसर्ट हुआ था, यहां पर हजारों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान बदमाशों ने लोगों का सामान चोरी करना शुरू कर दिया। आईपी एस्टेट थाना पुलिस को दो महिलाओं ने कीमती मोबाइल चोरी होने की शिकायत दी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल हुई। चंद घंटों बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके से दबोच लिया। इनकी पहचान वसीम (36) और मोहम्मद तैय्यब (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। दोनों से पूछताछ कर पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।