फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreants used to wear green jacket assuming lucky delivered to jail eight mobiles and scooty recovered

दिल्ली: लक्की मानकर हरे रंग की जैकेट पहन करता था झपटमारी, उसी ने पहुंचवा दिया जेल, आठ मोबाइल और स्कूटी बरामद

Tue, 11 Jan 2022 09:43 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 09:43 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के पास से झपटे गए आठ मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
miscreants used to wear green jacket assuming lucky delivered to jail eight mobiles and scooty recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरे रंग की जैकेट पहनकर एक बदमाश झपटमारी करता था, उसे लगता था कि जैकेट उसके लिए लक्की है। इसकी वजह से वह न सिर्फ कामयाब होता है, बल्कि पकड़ा भी नहीं जाता। लेकिन उसकी इसी जैकेट ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचवा दिया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने झपटमारी के आरोप में कूचा रहमान, बल्लीमारान निवासी फराज (27) को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से झपटे गए आठ मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि एंबुलेंस चालक रोहित ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह दो जनवरी को सिविल लाइंस इलाके में पैदल जा रहा था। तभी स्कूटी सवार युवक ने उसका मोबाइल झपट लिया। इसी तरह चार जनवरी को सिविल लाइंस इलाके में ही मोहम्मद कलाम सैफी नामक युवक के साथ भी स्कूटी सवार युवक ने मोबाइल झपट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही मामलों में आरोपी का हूलिया लगभग एक जैसा था। उसने हरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो जामा मस्जिद इलाके में जाकर युवक गायब हो गया। काफी पड़ताल के बाद पुलिस को खबर मिली कि आरोपी वारदात को अंजाम देने तिकोना पार्क, मोरी गेट के पास आने वाला है।


जैकेट के आधार पर की आरोपी की पहचान
सूचना के बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी स्कूटी से झपटे गए आठ मोबाइल फोन बरामद हो गए। आरोपी ने पहले वारदात के समय पहनी हुई जैकेट ही पहनी थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे लगता था कि इस जैकेट को पहनकर वह कभी नहीं पकड़ा जा सकता है और अपनी हर वारदात में वह कामयाब होता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान उसकी जैकेट के आधार पर ही की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed