फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Minors are being made to do drug business, two arrested

Delhi News: नाबालिग से करवा रहे हैं नशे का कारोबार, दो को पकड़ा

Sun, 07 Sep 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Minors are being made to do drug business, two arrested
नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने नाबालिग से नशे का कारोबार करवाने का खुलासा किया है। पुलिस ने नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 1.77 लाख रुपये, 626 ग्राम गांजा और 377 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया, 4 सितंबर को नारकोटिक्स सेल और सुल्तानपुरी थाना की पुलिस टीम ने कृष्णा विहार में नाबालिग लड़के को सफेद पॉलीथीन बैग ले जाते हुए देखा। पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके पास से साढ़े पांच हजार रुपये मिले। पूछताछ में उसने कुछ आरोपियों का नाम बताया, जो उसके जरिए नशीले पदार्थ की आपूर्ति करवा रहे थे। वहीं दूसरे मामले में 4 सितंबर को नारकोटिक्स सेल की टीम रणहौला थाना पुलिस की टीम ने व्यक्ति को घर के बाहर बैठकर शराब बेचते पाया। उसकी पहचान विशाल के रूप में हुई। घर की तलाशी लेने पर 326 ग्राम गांजा, 377 क्वार्टर अवैध शराब और 1.72 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed