फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mini ICU Covid Care center on Terminal 2 ready for Delhi Airport staffs and their families 

दिल्ली: कर्मचारियों और परिजनों के लिए हवाईअड्डे पर बना मिनी आईसीयू, करीब 85 ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था

Sat, 02 Oct 2021 03:59 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 02 Oct 2021 03:59 PM IST
सार

यहां बच्चों के लिए अलग से 15 बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा 18 बेड वयस्कों के लिए और हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए 52 आइसोलेशन बिस्तर लगाए गए हैं। साथ ही यहां करीब 85 ऑक्सीजन सिलिंडर की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Mini ICU Covid Care center on Terminal 2 ready for Delhi Airport staffs and their families 
दिल्ली हवाईअड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संक्रमण के दौरान उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं में आईं चुनौतियों के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर काम करने वाले कर्मचारी व उनके परिजनों के लिए बेहतर सुविधा तैयार करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से करार करके हवाईअड्डे पर एक मिनी आईसीयू (कोविड केयर सेंटर) बनाया गया है। 
विज्ञापन


यहां बच्चों के लिए अलग से 15 बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा 18 बेड वयस्कों के लिए और हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए 52 आइसोलेशन बिस्तर लगाए गए हैं। साथ ही यहां करीब 85 ऑक्सीजन सिलिंडर की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


हवाईअड्डे के टर्मिनल 2 पर बनाया गया यह सेंटर पूरी तरह बनकर तैयार है। यहां पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और रेडियोलॉजी समेत किसी भी आपातकालीन सेवा का उपचार मिलेगा। वहीं, किसी भी गंभीर रूप से बीमार रोगियों को उनकी सुविधा अनुसार भर्ती कराने के लिए सहायता की जाएगी। जल्द ही इसे यहां के कर्मचारियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed