फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro will run between Najafgarh-Dhansa bus stand on gray line from September 18 Hardeep Singh Puri and arvind Kejriwal will launch

दिल्ली: 18 सितंबर से ग्रे लाइन पर नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच दौड़ने लगेगी मेट्रो, हरदीप सिंह पुरी और केजरीवाल करेंगे शुभारंभ 

Thu, 16 Sep 2021 08:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 16 Sep 2021 08:42 PM IST
सार

मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने और मेट्रो निर्माण के सिलसिले में हुई खुदाई के कारण इसमें देरी हुई। इसे देखते हुए मेट्रो सेवाओं के उदघाटन को स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
Metro will run between Najafgarh-Dhansa bus stand on gray line from September 18 Hardeep Singh Puri and arvind Kejriwal will launch
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच शनिवार से मेट्रो दौड़ने लगेगी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यमंत्री कौशल किशोर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस सेक्शन पर मेट्रो सेवाओं का उदघाटन करेंगे। लंबे समय से इंतजार कर रहे यात्रियों को शाम पांच बजे से इस हिस्से में सफर का मौका मिलेगा। इससे नजफगढ़ के आसपास के गांवों और कॉलोनियों से दिल्ली के किसी भी हिस्से में पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल ग्रे लाइन पर द्वारका-नजफगढ़ के बीच करीब 4.2 किलोमीटर में मेट्रो की सुविधा है। करीब एक किलोमीटर तक मेट्रो के विस्तार से लोगों को ग्रे लाइन पर अधिक दूरी के लिए मेट्रो की सुविधा मिलेगी। अब तक ग्रे लाइन पर यात्रियों को नजफगढ़ तक ही मेट्रो की सुविधा होने की वजह से आवागमन के लिए परिवहन के दूसरे विकल्पों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन


शनिवार से नजफगढ़ के आगे भी मेट्रो की सुविधा मिलने से यात्रियों के आवागमन में मुश्किलें कम होंगी। अब कम समय में लोगों को गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा होगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मौजूदगी में 12:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से मेट्रो सेवाओं के उद्घाटन के बाद शाम पांच बजे से यात्रियों को भी मेट्रो में सफर की इजाजत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो से ग्रामीणों की बदलेगी जीवनशैली
ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो के पहुंचने से कैर, मितराऊ, खैरा, खेड़ा डाबर, खेड़ा जाफरपुर कलां, झाड़ौदा कला, सुरखपुर, मितराऊं गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा गोपाल नगर, गोपाल नगर एक्सटेंशन, लोकेश पार्क, शिव एन्क्लेव, हीरा पार्क, नजफगढ़ पार्क, निर्मल विहार, गुप्ता मार्केट, अग्रवाल कॉलोनी, एकता विहार, कृष्णा विहार, श्री कृष्ण कॉलोनी, आराधना एन्क्लेव, बाबा हरिदास नगर, बाबा हरिदास कॉलोनी, सैनिक एन्क्लेव, नवीन पैलेस, सूर्य कुंज, सरस्वती कुंज सहित दूसरी कॉलोनियों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा बढ़ जाएगी। मेट्रो स्टेशन के पास गांव होने की वजह से ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन को भी ग्रामीण परिवेश के मुताबिक सौंदर्यीकृत किया गया है। इससे लोगों को सफर में भी गांवों से नजदीकी का अहसास होगा। 

सड़क निर्माण के मेट्रो सेवाएं शुरू होने में देरी 
ग्रे लाइन पर ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के बाहर की सड़क निर्माण के कारण सेवाएं शुरू होने में एक महीने से अधिक की देरी हुईं। करीब एक किलोमीटर लंबे इस सेक्शन का उदघाटन छह अगस्त को होन था। आसपास के क्षेत्रों से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने और मेट्रो निर्माण के सिलसिले में हुई खुदाई के कारण इसमें देरी हुई। इसे देखते हुए मेट्रो सेवाओं के उदघाटन को स्थगित कर दिया गया था।

पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान मुश्किलों के बावजूद सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद मेट्रो सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया। भारी बारिश के कारण 20 मई को स्टेशन के नजदीक फुटपाथ के साथ सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ढांसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन और खैरा क्रॉसिंग पर डीएमआरसी साइट का निरीक्षण किया। खैरा मोड़ को गोपाल नगर से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण में बारिश सहित अन्य बाधाएं होने की वह से देरी हुई। मेट्रो की रिवर्सल सुविधा के लिए की खुदाई के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सड़क निर्माण पूरा होने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियतें बढ़ जाएंगी। 

स्टेशन पर दिखेगी संस्कृतिक विरासत
ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन को आकर्षक कलाकृतियों और तस्वीरों से सजाया गया है। यहां इस क्षेत्र की परंपरागत और समृद्ध विरासत, संस्कृति, वनस्पतियों और जीवों को कलाकृतियों के जरिये प्रदर्शित किया गया गया है। 

यात्रियों के लिए होगी मेट्रो की पहली भूमिगत पार्किंग 
बस स्टैंड स्टेशन पर एक भूमिगत पार्किंग सुविधा तैयार किया गया है। इसकी खूबी है कि वाहनों को पार्क करने के बाद अंदर से ही सीधे मेट्रो परिसर में पहुंच सकेंगे। द्वारका-नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड कॉरिडोर पर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का पहला भूमिगत मेट्रो स्टेशन होगा, जहां वाहनों की पार्किंग के लिए एक भूमिगत मंजिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed