फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro chief Dr. Mangu Singh said that every day of my tenure was golden

मेट्रो के मुखिया ने कहा : मेरे कार्यकाल का हर दिन रहा स्वर्णिम, आज समाप्त हो रही है डॉ. मंगू सिंह की पारी

Thu, 31 Mar 2022 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 04:56 AM IST
सार

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। अमर उजाला संवाददाता सर्वेश कुमार से डॉ. मंगू सिंह ने दिल्ली मेट्रो में 10 वर्षों से अधिक लंबे सफर के अनुभव साझा किए, पेश हैं बातचीत के अंश-
 

विज्ञापन
Metro chief Dr. Mangu Singh said that every day of my tenure was golden
डीएमआरसी एमडी डॉ. मंगू सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में मेरे कार्यकाल का हर दिन स्वर्णिम रहा। कई चुनौतियां आईं, लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की मजबूत टीम ने हमेशा डटकर सामना किया और आगे बढ़ती रही। 10 साल के दौरान मेट्रो नेटवर्क का 200 किलोमीटर तक विस्तार किया गया। कोविड महामारी के दौरान चुनौतियां बढ़ीं, हमने इस वक्त ट्रेनिंग, मेंटेनेंस और आम दिनों में आसानी से न हो पाने वाले कार्यों को पूरा किया। फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 30 फीसदी से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। अमर उजाला संवाददाता सर्वेश कुमार से डॉ. मंगू सिंह ने दिल्ली मेट्रो में 10 वर्षों से अधिक लंबे सफर के अनुभव साझा किए, पेश हैं बातचीत के अंश-

विज्ञापन


फेज-4 में कोई नया डिपो नहीं बनाया जाएगा : डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लागू बंदिशें हटने के बाद यात्रियों की संख्या में 70 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में कोविड से पहले की तरह रोजाना 56-57 लाख यात्राएं होने लगेंगी। कहा कि दिल्ली मेट्रो फेज-4 में अब कोई नया डिपो नहीं बनाया जाएगा। तकनीकी तौर पर डिपो की जरूरत को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने में कई मुश्किलें पेश आईं। तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर रंगपुरी पर प्रस्तावित डिपो अब नहीं बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए सरिता विहार और फरीदाबाद के अजरौंदा डिपो की क्षमता को बढ़ाया गया है। पहले एक कॉरिडोर पर औसतन दो डिपो थे। इसी तरह जनकपुरी पश्चिम-आर के आश्रम कॉरिडोर पर प्रस्तावित एक डिपो का निर्माण नहीं किया जाएगा। इसके बदले मुकुंदपुर में प्रस्तावित डिपो को अपग्रेड किया गया है। डिपो की संख्या में कमी से हजारों पेड़ों को काटने से बचाया गया तो दिल्ली में भूमि की कम उपलब्धता के बावजूद मौजूदा डिपो को अपग्रेड कर जरूरतें पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत की तरफ लगातार बढ़ रहे हैं कदम
स्वदेशी तकनीक की बदौलत आत्मनिर्भर भारत की तरफ डीएमआरसी के बढ़ते कदम पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि फिलहाल बॉम्बार्डियर और एलस्टॉम दो कंपनियां हैं। मेट्रो निर्माण के लिए भारत में चार फैक्टरी हैं। यहां से तैयार होने के बाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा में मेट्रो ट्रेन भेजी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed