{"_id":"6a3eac0b492fdc151d0d0a20","slug":"meteorological-department-issued-alert-regarding-rain-accompanied-by-strong-winds-in-delhi-ncr-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन इलाकों में बारिश के आसार; अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन इलाकों में बारिश के आसार; अलर्ट जारी
Fri, 26 Jun 2026 10:12 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:12 PM IST
सार
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की बारिश, गरज, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर वासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ हल्की गरज, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसमी गतिविधि दिल्ली के साथ एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, गरज और बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विभाग ने दिल्ली- एनसीआर मोदीनगर, पिलखुआ और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में अगले दो घंटे के भीतर हल्की बारिश, गरज और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण क्षेत्र में बादल छाए रह सकते हैं और कई स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आने और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है।
विज्ञापन