{"_id":"6140ffa3a31030210d7d7a42","slug":"mental-patients-will-be-monitored-through-the-app-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स: एप से रखी जाएगी मानसिक रोगियों पर नजर, ऑनलाइन मिलेगी सभी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स: एप से रखी जाएगी मानसिक रोगियों पर नजर, ऑनलाइन मिलेगी सभी सुविधा
Wed, 15 Sep 2021 01:31 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:31 AM IST
सार
एम्स मनोचिकित्सा विभाग की प्रोफेसर व डॉक्टर ममता सूद ने बताया कि सक्षम एप गंभीर मरीजों के लिए है। यह एप मरीज के अलावा उसके तिमारदार के फोन में भी अपलोड करवाया जाएगा।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोग अब घर बैठे ही अपनी बीमारी का इलाज करा सकेंगे। इसके लिए एम्स ने दो एप तैयार किए हैं। इनके माध्यम से इन मरीजों का ख्याल रखा जाएगा। साथ ही इन रोगियों पर नजर भी रखी जाएगी। यह एप देखेगा कि मरीज समय पर दवाई ले रहा है या नहीं। साथ ही एप इस पर भी नजर रखेगा कि वह समय पर खाना खा रहा है या नहीं। यदि मरीज समय पर खाना, दवाई व अन्य काम नहीं कर रहा तो एप तुरंत तिमारदार को सूचना देकर ऐसा करवाने के लिए करेगा।
विज्ञापन
एम्स के मनोचिकित्सा विभाग ने मरीजों की मदद से लिए सक्षम और दिशा नाम से दो एप तैयार किए हैं। सक्षम एप गंभीर मरीजों के लिए तैयार किया गया है, जबकि दिशा नए या शुरूआती लक्षणों से परेशान मनोरोगी के लिए हैं। हालांकि यह एप अभी आम लोगों के लिए जारी नहीं किया गया है। इस पर कुछ काम चल रहा है और जल्द ही यह लोगों की सुविधा के लिए मुफ्त उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
एम्स मनोचिकित्सा विभाग की प्रोफेसर व डॉक्टर ममता सूद ने बताया कि सक्षम एप गंभीर मरीजों के लिए है। यह एप मरीज के अलावा उसके तिमारदार के फोन में भी अपलोड करवाया जाएगा। इसमें रिमांडर भी अपने आप ही फिक्स हो जाएगा जिससे मरीज व तिमारदार को पता रहेगा कि मरीज को कब दवाई देनी है और उसके साथ कैसा व्यवहार व अन्य कार्य करना है जबकि दिशा नए मरीज के लिए तैयार किया गया एप है। इस एप के माध्यम से मरीज को बताया जाएगा कि मनोरोग का इलाज कैसे होगा। उसे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन