फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mega PTM organized all Dr BR Ambedkar Schools of Specialized Excellence of Delhi Government

रोहिणी: आंबेडर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में आयोजित मेगा पीटीएम में पहुंचे सिसोदिया

Fri, 22 Apr 2022 05:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 05:04 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुविधाएं दी हैं। यह बदलाव का हिस्सा है लेकिन सबसे बड़ा बदलाव यह है कि हम अब रटने की आदत से हटकर सीखने की आदत को अपना रहे है।

विज्ञापन
Mega PTM  organized all Dr BR Ambedkar Schools of Specialized Excellence of Delhi Government
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार के सभी बीस डॉ बी.आर आंबेडर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस(एसओएसई) में पहली बार मेगा पीटीएम आयोजित की गई। उन्हीं में से रोहिणी स्थित एसओएसई में उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी पहुंचे।

विज्ञापन


वहां उन्होंने बच्चों की पढ़ाई को लेकर शिक्षकों, अभिभावकों तथा  बच्चों से बातचीत भी की। पीटीएम में बोर्ड के पहले वर्ष में तैयार अनोखा रिपोर्ट कार्ड दिया गया जिसमें अंक दिखने के बजाए बताया गया  कि बच्चों ने साल भर क्या सीखा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुविधाएं दी हैं। यह बदलाव का हिस्सा है लेकिन सबसे बड़ा बदलाव यह है कि हम अब रटने की आदत से हटकर सीखने की आदत को अपना रहे है। हमारी शिक्षा प्रणाली की सबसे बड़ी कमी रटने की आदत है और हम उसे समझने और सीखने की आदत में बदना  है।  ऐसा करके बच्चों को रटने से आजादी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने बाबा साहेब के सपनों को पूरा करते हुए हर तबके के बच्चों को विश्व स्तरीय  शिक्षा दी जा रही है। अब वो दिन दूर नहीं जब एसओएसई से सीखकर देश के सारे स्कूल बदलेंगे।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेगा पीटीएम में अभिभावकों को अपने बच्चे की प्रगति जानने व फीडबैक देने के लिए शिक्षकों के साथ सीधे संवाद का मौका मिला है।

इस दौरान प्रर्दशनी भी लगाई गई, जिसमें बच्चों के काम,प्रोजेक्ट्स, रोबोटिक्स मॉडल तथा प्रतिभा को सराहा गया। यह स्कूल दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध हैं। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूलों के अपने-अपने अनुभवों को भी बताया।

बच्चों को देंगे विश्वस्तरीय शिक्षा : आतिशी
 दिल्ली के बीस डॉ बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) में बृहस्पतिवार को मेगा पीटीएम आयोजित की गई। इनमें से कालकाजी स्थित स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की मेगा पीटीएम में कालकाजी से विधायक एवं दिल्ली विधानसभा एजुकेशन स्टैडिंग कमेटी की चेयरपर्सन आतिशी बच्चों व अभिभावकों से मिलने पहुंचीं।


इस दौरान उन्होंने बच्चों के माता-पिता से उनकी शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए। आतिशी ने कहा कि हम बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आतिशी ने कालकाजी के एसओएसई को एक वर्ष पूरा होने की सफलता पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed