फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Medicines will be available in New Delhi area during G20 Summit

G20 Summit: नई दिल्ली इलाके में ऑनलाइन डिलीवरी पर रहेगी रोक, घर बैठे मंगवा सकेंगे दवाएं, जानें क्या रहेगा खुला

Mon, 04 Sep 2023 04:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 04:19 PM IST
सार

दिल्ली में जी20 समिट का आयोजन 8 से 10 सितंबर तक होगा। इस दौरान नई दिल्ली जिले में दवाओं को छोड़कर ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

विज्ञापन
Medicines will be available in New Delhi area during G20 Summit
विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एसएस यादव - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी दिल्ली जी20 समिट के दौरान तीन दिन बंद रहेगी। इस दौरान नई दिल्ली इलाके में सबसे ज्यादा पाबंदियां हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर 8 से लेकर 10 सितंबर तक क्या क्या खुला रहेगा। और कौन सी सेवाएं बंद रहेंगी। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सभी ऑनलाइन सेवाएं नई दिल्ली जिले में बंद रहेंगी। सिर्फ ऑनलाइन दवा मंगवा सकते हैं। 

विज्ञापन

विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एसएस यादव ने कहा कि बीती 25 अगस्त को दिल्ली पुलिस के द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में जरूरी सेवाएं जैसे पोस्टल, मेडिकल और पैथ लेब से सैंपल कलेक्शन की इजाजत रहेगी। नई दिल्ली इलाके में वाणिज्य गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। ऑनलाइ डिलीवरी सेवा की अनुमति नहीं होगी। लेकिन दवाओं की डिलीवरी की इज्जाजत होगी। उन्होंने आगे कहा कि जरूरी सेवाओं के लिए एक वैध अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। लेकिन मेट्रो सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वीआईपी गतिविधियों के दौरान मेट्रो स्टेशन पर गेट 10 से 15 मिनट तक के लिए बंद रहेंगे। प्रगति मैदान को छोड़ दें तो मेट्रो सेवा अन्य स्टेशनों पर प्रभावित नहीं होगी। 

विज्ञापन

यादव ने आगे कहा कि जिन लोगों ने नई दिल्ली जिले में होटल बुकिंग की है, उन्हें एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से यात्रा करने की इज्जाजत होग। लेकिन इसके लिए आपकों अपने दस्तावेज दिखाने होंगे। उन्होंने कहा कि उस समय सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण 10-15 मिनट की देरी हो सकती है। लेकिन एंट्री की इज्जाजत होगी। जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र भारत मंडपम में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed