फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MCD Elections: Women hold more than half the seats

MCD Elections : महिलाओं का आधी से अधिक सीटों पर कब्जा, 134 वार्डों में लहराया जीत का परचम

Fri, 09 Dec 2022 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 02:16 AM IST
सार

 महिलाओं ने अपने लिए आरक्षित 124 वार्डों के अलावा नौ सामान्य वार्डों में बाजी मारी, जबकि महिलाओं के लिए आरक्षित एक वार्ड में किन्नर ने जीत हासिल की। एमसीडी में महिलाओं का जीत प्रतिशत 53.60 रहा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के जीते उम्मीदवारों में महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुषों से अधिक है।

विज्ञापन
MCD Elections: Women hold more than half the seats
दिल्ली की सबसे युवा पार्षद शिवानी पांचाल जीत के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी चुनाव में 250 वार्डों में से 134 वार्डों में महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। महिलाओं ने अपने लिए आरक्षित 124 वार्डों के अलावा नौ सामान्य वार्डों में बाजी मारी, जबकि महिलाओं के लिए आरक्षित एक वार्ड में किन्नर ने जीत हासिल की। एमसीडी में महिलाओं का जीत प्रतिशत 53.60 रहा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के जीते उम्मीदवारों में महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुषों से अधिक है।

विज्ञापन


एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने भी सामान्य श्रेणी के वार्डों में महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। इस कारण एमसीडी में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक चुनाव जीत सकी। एमसीडी में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत वार्ड आरक्षित हैं। आम आदमी पार्टी में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक चुनाव जीती हैं।
विज्ञापन


उसके 134 उम्मीदवारों में से 76 महिला उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब हुईं, जिनमें से छह महिलाओं ने सामान्य वार्डों में जीत हासिल की। भाजपा के 104 उम्मीदवारों में से महिला उम्मीदवारों ने 50 वार्डों में बाजी मारी, इनमें से तीन महिला उम्मीदवारों ने सामान्य वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की जीती छह महिला उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार सामान्य वार्ड में जीतने में कामयाब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की मीनाक्षी चंदेला ने विष्णु गार्डन सामान्य वार्ड में जीत हासिल की, डाबड़ी सामान्य वार्ड में तिलोतमा चौधरी, इंद्रपुरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड में ज्योति गौतम और दरियागंज सामान्य वार्ड में सारिका चौधरी जीती। सारिका ने एमसीडी में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व महापौर फरहाद सूरी को हराया।


ग्रीन पार्क सामान्य वार्ड से सरिता फौगाट और भजनपुरी सामान्य वार्ड में रेखा रानी जीतने में सफल हुई। भाजपा की सीमा पंडित ने पालम सामान्य वार्ड में जीती, जबकि मोनिका पंत ने आनंद विहार सामान्य वार्ड और पूर्व महापौर सत्या शर्मा ने गौतमपुरी वार्ड में जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस की अरिबा खान ने अबुल फजल एंक्लेव सामान्य वार्ड में बाजी मारी। अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित सुल्तानपुरी-ए वार्ड में आप की टिकट से बॉबी किन्नर को जीत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed