{"_id":"63780e9676f1d8545432de82","slug":"mcd-elections-the-picture-of-the-number-of-candidates-will-be-clear-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Elections : नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन, साफ हो जाएगा कितने उम्मीदवार हैं मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Elections : नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन, साफ हो जाएगा कितने उम्मीदवार हैं मैदान में
Sat, 19 Nov 2022 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Nov 2022 04:30 AM IST
सार
MCD Elections : चुनाव न लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार शनिवार शाम तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते है। एमसीडी चुनाव के लिए रविवार से विधिवत रूप से प्रचार आरंभ होगा। उधर, शुक्रवार को भाजपा के एक बागी समेत 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिया।
विज्ञापन
एमसीडी इलेक्शन 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमसीडी चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या के मामले में शनिवार को तस्वीर साफ होगी। दरअसल चुनाव न लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार शनिवार शाम तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते है।
विज्ञापन
इसके बाद दिल्ली राज्य चुनाव आयोग मैदान में बचे निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करेगा। एमसीडी चुनाव के लिए रविवार से विधिवत रूप से प्रचार आरंभ होगा। उधर, शुक्रवार को भाजपा के एक बागी समेत 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिया।
विज्ञापन
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार शुक्रवार को 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद चुनाव मैदान में 1395 उम्मीदवार रह गए है। संभवत शनिवार को कई उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस लेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की संख्या के मामले में तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव से शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने के मामले में ककरौला वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार राजदत्त गहलोत प्रमुख नेता है। वह पिछली बार इस वार्ड से भाजपा पार्षद के तौर पर चुने गए थे, लेकिन इस बार उनको टिकट नहीं मिला। इसके विरोध में उन्होंने नामांकन पत्र जमा कर दिया था। पार्टी के दबाव के कारण उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। वह दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।
दूसरी ओर भाजपा अन्य वार्डों में अपने बागी नेताओं पर भी नामांकन पत्र वापस लेने का दबाव बना रही है, लेकिन इस मामले में उसे शुक्रवार को कोई खास सफलता नहीं मिली। भाजपा नेताओं के अनुसार शनिवार को सभी नाराज नेता अपना नामांकन पत्र वापस ले लेंगे, क्योंकि उनको चेतावनी दी है कि नामांकन पत्र वापस नहीं लेने की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।