{"_id":"63924b3c18288455ba46d7b0","slug":"mcd-elections-bjp-wins-in-12-riot-affected-wards","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Elections : दंगा प्रभावित 12 वार्डों में भाजपा को मिली जीत, बुनियादी सुविधाओं की बदौलत मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Elections : दंगा प्रभावित 12 वार्डों में भाजपा को मिली जीत, बुनियादी सुविधाओं की बदौलत मिला समर्थन
Fri, 09 Dec 2022 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 02:08 AM IST
सार
MCD Elections : वर्ष 2020 में हुए दंगा प्रभावित इन इलाकों में जीत दर्ज कर भाजपा ने साबित कर दिया कि बुनियादी सुविधाओं के बदले क्षेत्र के मतदाताओं ने पार्टी के प्रति विश्वास जताया है। क्षेत्र के अधिकतर वार्डों में भाजपा ने आप प्रत्याशी को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : \
विस्तार
एमसीडी चुनाव में भाजपा ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के 19 में से 12 वार्डों पर जीत दर्ज की है जबकि चार में आप को जीत मिली। वर्ष 2020 में हुए दंगा प्रभावित इन इलाकों में जीत दर्ज कर भाजपा ने साबित कर दिया कि बुनियादी सुविधाओं के बदले क्षेत्र के मतदाताओं ने पार्टी के प्रति विश्वास जताया है। क्षेत्र के अधिकतर वार्डों में भाजपा ने आप प्रत्याशी को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
इसे दंगा मामले में केजरीवाल की चुप्पी पर जनता का जवाब माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस को दो व एक निर्दलीय को भी कामयाबी मिली। भाजपा ने मौजपुर, दयालपुर, सुभाष मोहल्ला, यमुना विहार में भी सीटें जीत ली हैं। नेहरू विहार में दंगा करवाने के ताहिर हुसैन पर आरोप लगने के बाद गिरफ्तारी भी हुई थी।
विज्ञापन
इस वार्ड में भाजपा ने आप को हरा दिया है। करावल नगर में भी भाजपा ने आप प्रत्याशी को 9000 से अधिक मतों से हराया। 2017 में भी इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। जीत हासिल करने वाले भाजपा के पार्षदों का कहना है कि जनता ने पार्टी पर भरोसा करते हुए समर्थन दिया है। करावल नगर (पश्चिम) से सत्यपाल सिंह दोबारा भाजपा के पार्षद चुने गए। कोविड-19 के दौरान भी क्षेत्र में पानी, स्वच्छता सहित बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए भाजपा के कार्यों का मतदाताओं को समर्थन मिला।
विज्ञापन