फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MCD Election BJP showed strength JP Nadda attacked Delhi government

MCD Election: भाजपा ने झोंकी ताकत, जेपी नड्डा का दिल्ली सरकार पर हमला, कहा- जेल को बनाया मसाज पार्लर

Sun, 27 Nov 2022 10:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 27 Nov 2022 10:16 PM IST
सार

एक रोड शो के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार स्वयं को ईमानदार बताती है, लेकिन उसके मंत्रियों के बेहद आपत्तिजनक वीडियो प्रतिदिन मीडिया में सामने आ रहे हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों से इस्तीफा लेने की बजाय उन्हें पद्म पुरस्कार देने की बात कहते हैं।

विज्ञापन
MCD Election BJP showed strength JP Nadda attacked Delhi government
डॉ. जेपी नड्डा, बीजेपी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार में हो रहे कथित भ्रष्टाचार को अपना हथियार बना लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया और अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला। नड्डा के नेतृत्व में लगभग एक लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 'हर घर दस्तक' देकर नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए मतदान करने के लिए लोगों से अपील भी की। 

विज्ञापन

एक रोड शो के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार स्वयं को ईमानदार बताती है, लेकिन उसके मंत्रियों के बेहद आपत्तिजनक वीडियो प्रतिदिन मीडिया में सामने आ रहे हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों से इस्तीफा लेने की बजाय उन्हें पद्म पुरस्कार देने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल को मसाज पार्लर बना दिया है, वहां से भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है, लेकिन सरकार ने उन पर कोई एक्शन नहीं लिया है।

   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि केजरीवाल सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया ने टॉयलेट को कक्षाएं बताकर भारी भ्रष्टाचार किया। इसी तरह शराब का लाइसेंस देने के लिए सरकार का कमीशन दो फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया और पिछले दरवाजे से छह फीसदी कमीशन स्वयं ले लिया। इससे समझ आता है कि केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार को सरकार की नीति बना दिया था। 


 
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर दस्तक दी। अनेक जगह झुग्गीवासियों ने नड्डा को तिलक किया और इसे विजय तिलक बताया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर और मोदी-मोदी के नारों से स्वागत किया। पीयूष गोयल ने कहा कि दिल्ली की सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन करने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है और यही कारण है कि भाजपा को दिल्ली की जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है।
 

जेपी नड्डा ने कहा कि उनके मंत्रियों ने मिलकर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार किया है और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत की छवि को धूमिल किया है। नई आबकारी नीति को वापस लेना ही केजरीवाल के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी के झूठे वादों में पड़ने वाले नहीं है और नगर निगम में एक बार फिर से भाजपा को सेवा का मौका देने का मन बना चुकी है।

  
 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता से मिल रहा अपार समर्थन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि दिल्लीवासी झूठ, अराजकता, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार पर आधारित केजरीवाल सरकार के विरुद्ध भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से पिछले कई दिनों से केजरीवाल के संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचारों का भंडाफोड़ हो रहा है, उसे देखते ही दिल्लीवासी केजरीवाल की दोहरी नीति को समझ चुके हैं और उसे नकारने का मन बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed