फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MCD Election: 1405 candidates in the fray

MCD Election : चुनाव मैदान में 1405 प्रत्याशी, 1169 के पर्चे रद्द, कल तक होगी नाम वापसी

Fri, 18 Nov 2022 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 06:21 AM IST
सार

MCD Election: बसपा के तीन उम्मीदवारों समेत 11 ने अपने नाम वापस ले लिए। इससे अब मैदान में 1,405 में बचे हैं। इसके साथ ही एमसीडी चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच का काम राज्य चुनाव आयोग बृहस्पतिवार रात तक पूरा कर लिया। 19 नवंबर तक नाम वापसी की अंतिम तारीख है।

विज्ञापन
MCD Election: 1405 candidates in the fray
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के दो व आम आदमी पार्टी (आप) के एक उम्मीदवार समेत 1169 का पर्चा खारिज हो गया है। वहीं, बसपा के तीन उम्मीदवारों समेत 11 ने अपने नाम वापस ले लिए। इससे अब मैदान में 1,405 में बचे हैं। इसके साथ ही एमसीडी चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच का काम राज्य चुनाव आयोग बृहस्पतिवार रात तक पूरा कर लिया। 19 नवंबर तक नाम वापसी की अंतिम तारीख है। संभव है कि इस बीच कुछ उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले लें। इसके बाद ही उम्मीदवारों की संख्या की वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन


इससे पहले आयोग ने बुधवार तक नामांकन पत्रों की जांच का समय तय किया था, लेकिन छह वार्डों में विभिन्न उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों पर विरोधी उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति का निपटारा नहीं हो सका था। इस वजह से बृहस्पतिवार तक के लिए समय बढ़ा दिया गया था। देर शाम तक आपत्तियों पर सुनवाई हुई। आयोग ने 1,169 नामांकन पत्र रद्द किए है।
विज्ञापन


इसमें कांग्रेस के दो व आप का एक उम्मीदवार भी शामिल है। दूसरी तरफ बसपा के तीन उम्मीदवार समेत 11 ने  अपने नाम वापस ले लिये। अब 1405 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। आयोग के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच के बाद वार्ड नंबर-111 बापरौला में सबसे अधिक 13 उम्मीदवार बचे है, जबकि सबसे कम 24 वार्डों में तीन-तीन उम्मीदवार है, वहीं 53 वार्डों में चार-चार, 59 वार्डों में पांच-पांच, 43 वार्डों में छह-छह, 34 वार्डों में सात-सात, 18 वार्डों में आठ-आठ, चार वार्डों में नौ-नौ, सात वार्डों में 10-10, छह वार्डों में 11 व एक वार्ड में 12 उम्मीदवार बचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के तीन उम्मीदवारों समेत 11 ने नामांकन वापस लिया : एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद नामांकन पत्र वापस लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार को 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिए, इन उम्मीदवारों में तीन बसपा के उम्मीदवार है। बसपा के उम्मीदवारों ने नरेला, झिलमिल व यमुना विहार वार्ड से नामांकन पत्र वापस लिए है। अब इन वार्डों में बसपा का कोई उम्मीदवार नहीं है।

कवरिंग उम्मीदवार को होगी मेन उम्मीदवार
चुनाव आयोग ने जांच के दौरान खामी मिलने पर वार्ड नंबर-165 मदनगीर से आप की उम्मीदवार संतोष का नामांकन पत्र रद्द कर दिया। इस वार्ड में आप की कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर गीता ने नामांकन पत्र दाखिल कर रखा था। उनका नामांकन पत्र सही पाया गया। इस तरह इस वार्ड से उनको आप का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।


कांग्रेस तीन वार्डों में खाली हाथ हुई
चुनाव आयोग ने नामांकन पत्रों की जांच में वार्ड नंबर-10 झड़ौदा से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह और वार्ड नंबर-84 देव नगर से कांग्रेस उम्मीदवार सुशीला खोरवाल के साथ-साथ उनके कवरिंग उम्मीदवार मदन खोरवाल का भी नामांकन पत्र रद्द कर दिया। इस तरह दोनों वार्डों में अब कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं रहा है। वार्ड नंबर-10 में कांग्रेस ने कवरिंग उम्मीदवार का नामांकन पत्र दाखिल नहीं कराया था। वहीं वार्ड नंबर-144 लाजपत नगर से कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। इस कारण एमसीडी के 250 वार्डों में से तीन वार्ड में कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed