फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   mc code handed over to the family after medical checkip

मेडिकल कराकर एमसी कोड को परिजनों के हवाले दिया

Thu, 10 Jun 2021 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
mc code handed over to the family after medical checkip
नई दिल्ली। महरौली थाना पुलिस ने रैप बैटल आर्टिस्ट (रैपर) एमसी कोड उर्फ आदित्य तिवारी को बृहस्पतिवार को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। इसके पहले उसका मेडिकल कराया गया था। मेडिकल जांच में रैपर स्वस्थ पाया गया है। वह थाने से अपनी मां के साथ निकला था, मगर अपने घर नहीं गया था। रैपर का कहना है कि विवाद से बचने के लिए वह घर छोड़कर गया था। वह अपने घर नहीं जा सकता था। उसे कहीं और जाना था।
विज्ञापन

रैपर ने पुलिस को बताया था कि उसने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाला था वह सुसाइड नोट नहीं था। उसने तो अपना एक लेख डाला था। पुलिस व अन्य लोग सुसाइड मान रहे हैं तो उसमें उसकी गलती नहीं है। बताया जा रहा है कि रैपर को एक वर्ष पहले उसके बड़े भाई ने नंगा कर पीटा था। इस कारण वह अपने घर पर नहीं रहता है। दिल्ली से बाहर वह दोस्तों के साथ मौजमस्ती कर रहा था। वह पढ़ा लिखा युवक है और आईपी यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा है। दिल्ली पुलिस जबलपुर, मध्यप्रदेश से उसे लेकर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed