{"_id":"61e306d23b8dc251f05779ba","slug":"massive-fire-in-shoe-making-factory-ashram-news-noi627101821","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह जूता-चप्पल बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से कुछ देर में ही आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी 14 गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग में लाखों का सामान जल गया। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 9:36 बजे भोरगढ़ श्रीराम धर्मकांटा स्थित जूता-चप्पल बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। इस पर आसपास के फायर स्टेशनों से 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले फैक्टरी का बिजली कनेक्शन कटवाया फिर आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान उनको पता चला कि आग लगते ही फैक्टरी में काम करने वाले सभी कर्मचारी बाहर निकल गए। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान फैक्टरी में बना टिन शेड पूरी तरह से गिर गया। बताया गया कि फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थ और चप्पल जूते बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का सामान रखा था। फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के इंतजाम थे या नही पुलिस पूछताछ कर रही है।