फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Many roads closed and diverted in Delhi due to ED probe and questions with Rahul Gandhi

Traffic Update: दिल्ली-गुरुग्राम और नोएडा बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम, पुलिस की सलाह-इन रास्तों से बचकर निकलें

Mon, 20 Jun 2022 11:16 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 20 Jun 2022 11:16 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने शहर में यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि आज कौन कौन से रास्ते खुले रहेंगे और किनपर आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन
Many roads closed and diverted in Delhi due to ED probe and questions with Rahul Gandhi
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लगा जाम - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने शहर में यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि आज कौन कौन से रास्ते खुले रहेंगे और किनपर आवाजाही बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों के अपील की है कि वे रूट देखकर ही घर से निकलें ताकि बेवजह परेशानी से बच सकें।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचें। यातायात की विशेष व्यवस्थाओं की वजह से इन रास्तों पर आवाजाही नहीं हो सकेगी। इसके अलावा गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड, क्यू प्वांइट जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन, मान सिंह रोड जंक्शन, क्लेरिज जंक्शन पर भी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक विशेष व्यवस्था की वजह से ट्रैफिक अधिक होगा।
विज्ञापन


वहीं, गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड पर बसों की आवाजाही नहीं होगी। 
 


गुरुग्राम में भीषण जाम
उधर, दिल्ली पुलिस की ओर से कापासेड़ा बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए हैं। दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस यह जानना चाहती है कि हरियाणा के रास्ते से कोई संदेश दिल्ली शहर में प्रवेश तो नहीं कर रहा है। गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दिया है। जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पीएमटी के रास्ते से निकाला जा रहा है। 

सुबह 9 बजे के करीब गुरुग्राम पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर सरहोल टोल के पास भीषण जाम लग गया है। गाड़ियों के लिए अपनी जगह से हिलना भी मुश्किल हो गया है। चारपहिया वाहन रेंग रहे हैं। पुलिसकर्मी वहां पहुंचकर वाहनों को जाम से निकालने में लगे हुए हैं।


नोएडा में भी लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में भी ट्रैफिक की हालत बुरी है। अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा देशभर में 'भारत बंद' के आह्वान के बीच चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इससे नोएडा के लोगों को परेशानी हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed