फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Many proposals cleared in NDMC meeting

NDMC: एनडीएमसी की बैठक में कई प्रस्तावों को हरी झंडी, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

Thu, 23 Jun 2022 04:27 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Jun 2022 04:27 AM IST
सार

बैठक में एनडीएमसी के सदस्य गिरीश सचदेवा और विशाखा सैलानी भी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने एनडीएमसी के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भल्ला को शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Many proposals cleared in NDMC meeting
ndmc - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को एनडीएमसी की बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए। इनमें इलाके की जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और अधिकारियों को प्रमोशन देने के प्रस्ताव शामिल हैं। 

विज्ञापन


 इसकी जानकारी देते हुए एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि बैठक में सरोजिनी नगर मार्केट स्थित फ्लैटों के संबंध में क्षति शुल्क की गणना के लिए आवासीय दर लागू करने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन


वहीं, श्रीमंत माधव राव सिंधिया मार्ग व टेलीग्राफ लेन से कस्तूरबा गांधी मार्ग तक स्ट्रक्चरल लाइनर विधि से मौजूदा 600 मिमी व्यास की आरसीसी सीवर लाइन को बदलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। इसके अलावा सांख्यिकी सहायक के पद के लिए आरआर में शिक्षा योग्यता में संशोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एनडीएमसी के सदस्य गिरीश सचदेवा और विशाखा सैलानी भी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने एनडीएमसी के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भल्ला को शपथ दिलाई। उनको हाल ही में एनडीएमसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रद्द हो सीएम की सदस्यता : चहल
बैठक में भाजपा नेता व एनडीएमसी सदस्य कुलजीत चहल ने कहा कि मुख्यमंत्री एनडीएमसी के सदस्य हैं और वह लगातार चार बैठकों में उपस्थित नहीं हुए थे। इस कारण केंद्र से उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की जाए।


उधर, जानकारों का कहना है कि चहल की ओर से की उठाए गए मुद्दे के दायरे में नई दिल्ली इलाके के जनप्रतिनिधि नहीं आते है। एक्ट के अनुसार नई दिल्ली इलाके के जनप्रतिनिधि एनडीएमसी के पदेन सदस्य होते है और उनकी सदस्यता रद्द करने का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed