दिल्ली: ऑस्ट्रेलियन दूतावास के बाहर इकट्ठे हुए अफगानी नागरिक, 3000 शरणार्थियों को वीजा मिलने की उम्मीद
एक अफगानी नागरिक ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अफगानी शरणार्थियों को शरण देने और उन्हें आव्रजन वीजा देने की घोषणा की है। लेकिन यहां का दूतावास हमें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान पर तालीबान के कब्जे के बाद वहां के नागरिक अपनी और अपने परिवार की रक्षा के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अफगानी नागरिक तालीबानी आतंकियों से खुद को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में अफगानी नागरिक ऑस्ट्रेलियन दूतावास के बाहर इकट्ठे हो गए।
वहां पहुंचे अफगानी नागरिक सैयद अबदुल्ला ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अफगानी शरणार्थियों को शरण देने और उन्हें आव्रजन वीजा देने की घोषणा की है। लेकिन यहां का दूतावास हमें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। अब मुझे नहीं पता क्या करना है।
वहीं एक और अफगानी नागरिक ने कहा कि हमने सुना है कि ऑस्ट्रेलियाई दूतावास अफगान नागरिकों को 3000 वीजा दे रहा है। जानकारी मिलने के बाद जब हम यहां आए तो उन्होंने हमें एक फॉर्म दिया, जिसमें कहा गया है कि हमें पहले यूएनएचसीआर को एक ईमेल भेजना होगा जो हमें वीजा के लिए दूतावास के पास भेजेगा, लेकिन यूएनएचसीआर कार्यालय जवाब नहीं दे रहा।
Afghan nationals gather outside Australian Embassy in New Delhi
— ANI (@ANI) August 19, 2021
"I heard that Australian Govt has announced to accept refugees & grant them immigration visas. But the embassy here is not giving us any clear answer. I don't know what to do," says Syed Abdullah, an Afghan national pic.twitter.com/RzCOg05Ypd