मनजिंदर सिंह सिरसा बोले: भगवंत मान ने केजरीवाल के पैरों में झुककर पंजाब और पंजाबियों को किया शर्मसार
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भगवंत मान पंजाबी और पंजाबियों को यह संदेश दे रहे हैं कि पंजाबियत और सिखी केजरीवाल के पैरों में पड़ गई है। केजरीवाल भी इस तरीके पैरों में झुका रहे थे जैसे इंतजार कर रहे थे कि वीडियो की ट्रेनिंग दी गई हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के सिख नेता सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैरों में झुककर पंजाब और पंजाबियों को शर्मसार किया है। पंजाब के लोगों ने भगवंत मान को बहुत बड़ी जीत दी है। अपने सिर का ताज दिया। जो भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पगड़ी बांधते थे, भगवंत सिंह को अपना आदर्श बताते थे और कहते थे कि मैं खटकड़ कलां में कसम उठाऊंगा, उन्होंने अपनी पगड़ी को केजरीवाल के पैरों में डाल दिया। यही काम कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने किया था। जब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पैरों में पगड़ी रखी थी।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाबी और पंजाबियों को यह संदेश दे रहे हैं कि पंजाबियत और सिखी केजरीवाल के पैरों में पड़ गई है। केजरीवाल भी इस तरीके पैरों में झुका रहे थे जैसे इंतजार कर रहे थे कि वीडियो की ट्रेनिंग दी गई हो। ऐसी ट्रेनिंग थी कि मान पैरों में गिरेंगे और वह संदेश देंगे कि यह देखो पंजाब मेरे पैरों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को ऐसा कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए। भगवंत मान तो उनके पैरों में पड़ सकते हैं, परंतु पंजाब न कभी गिरा है और न कभी पंजाबियत गिरी है। हमारा सिर हमेशा ऊंचा रहा है।