फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   manjinder singh sirsa joins bjp 

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सत्ता से दूर होता देख सिरसा ने बदला पाला

Thu, 02 Dec 2021 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 06:54 AM IST
सार

किसान आंदोलन में किसानों के सहयोगी बने सिरसा का पंजाब चुनाव में चेहरा भुनाएगी भाजपा।

विज्ञापन
manjinder singh sirsa joins bjp 
Manjinder Singh Sirsa Delhi DSG PC President joins BJP - फोटो : ANI

विस्तार

शिरोमणी अकाली दल बादल गुट के मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बादल गुट दिल्ली प्रदेश के नेता सिरसा ने यूं ही अपनी पार्टी से मुंह नहीं मोड़ा है। विरोधी पार्टी के सिख नेताओं के बार-बार लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप, अदालत में चल रहे मामले व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सत्ता पर काबिज होता नहीं देख सिरसा ने पासा पलटा है। हालांकि वह पहले भी भाजपा के साथ गठबंधन के तहत दिल्ली विधानसभा चुनाव कमल निशान पर लड़ चुके है।

विज्ञापन


बादल गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे सिरसा का भाजपा में शामिल होने के कई मायने-मतलब निकाले जा रहे है। बादल गुट से किनारा करने के पीछे आला कमान की नाराजगी तो वजह है ही साथ ही दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव हारने के बाद फिर से प्रबंधक कमेटी की सत्ता पर काबिज होना उनके लिए मुश्किल हो रहा था तो दूसरा गुरुमुखी चुनाव में फेल होने के बाद रास्ता करीब-करीब बंद हो गया है। दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय का विरोध करने से भी निदेशालय का रूख सिरसा के प्रति ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


उधर, सरना गुट ने सिरसा के खिलाफ आक्रामक तेवर अख्तिया कर लिया है। इस गुट ने भ्रष्टाचार के कई आरोप सिरसा पर मढ़ा है साथ ही कई मामले को अदालत तक भी ले कर गए है। प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने गुरु के गोलक का दुरुपयोग करने का आरोप लगातार मढ़ रहे है। प्रबंधक कमेटी के मुख्य कार्यालय गुरुद्वारा रकाब गंज पहुंचकर औचक निरीक्षण में 38 लाख रुपये का पुराने नोट प्रबंधक कमेटी के खजाने में मिलने का पर्दाफास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बार-बार लगने वाले आरोप की वजह से शिरोमणी अकाली दल बादल गुट पर भी भ्रष्टाचारियों का साथ देने का आरोप विपक्षी पार्टी लगाने लगे थे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान व जागो पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने भी सिरसा के खिलाफ मोर्चा खोलने में सरना दल के सहयोगी बने हुए है। ऐसे में सिरसा के लिए दिल्ली की सिख राजनीति में दबदबा बनाना बेहद मुश्किल हो रहा था। 


उधर, सिरसा को भाजपा में शामिल कराने के पीछे भी कई वजह राजनीति के जानकार बता रहे है। सिख राजनीति के जानकारों का कहना है कि किसान आंदोलन के दौरान सिरसा ने किसानों का जमकर समर्थन किया। दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब व हरियाणा के किसानों को हर तरह से मदद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सिरसा ने की। अब जब किसान कानून वापस ले लिया गया है तो भाजपा की तरफ से सिरसा का उपयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed