{"_id":"616597328ebc3e05e80ba4d5","slug":"manish-sisodia-writes-to-union-health-minister-mansukh-mandaviya-to-issue-guidelines-formanish-sisodia-writes-to-union-health-minister-mansukh-mandaviya-to-issue-guidelines-for-the-upcoming-chhat-festival-the-upcoming-chhat-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: छठ पूजा को लेकर केंद्र जारी करे दिशानिर्देश, सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: छठ पूजा को लेकर केंद्र जारी करे दिशानिर्देश, सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया को लिखा पत्र
Tue, 12 Oct 2021 07:39 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:39 PM IST
सार
मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर आगामी छठ पर्व के संबंध में दिशानिर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार से आस्था का पर्व छठ पूजा के आयोजन की अनुमति देने की मांग की है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। सिसोदिया ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है और छठ पूजा की अनुमति देने और आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्र में कहा है कि पिछले साल भी केंद्र सरकार की अनुमति से छठ महापर्व का सार्वजनिक आयोजन हुआ था। केजरीवाल सरकार ने पूर्वांचल के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए पूरी दिल्ली में 1200 छठ घाटों की व्यवस्था कर वहां बिजली, पानी समेत सभी सुविधाएं भी दी थीं।
उपमुख्यमंत्री ने लिखा है कि पूर्वांचल के लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ हर बार की तरह इस बार भी छठ महापर्व मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दे। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि दिल्ली में अब कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रण में है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार आस्था और संस्कृति के प्रतीक छठ महापर्व के आयोजन को अनुमति दे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि छठ महापर्व पूर्वांचल में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक त्योहार है। दिल्ली में भी यह महापर्व बेहद निष्ठा के साथ हर वर्ष मनाया जाता है। जबकि पिछले 18 महीनों से दिल्ली व पूरे देश ने कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति का सामना किया है। अब दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत कम आ रहे हैं।
इसे देखते हुए केंद्र सरकार जल्द से जल्द, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अन्य संबंधित लोगों से परामर्श कर इस वर्ष छठ महापर्व मनाने के संबंध में जरुरी दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि दिल्ली सहित पूर्वांचल के सभी श्रद्धालु छठ महापर्व को अपनी श्रद्धा और निष्ठा के साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मना सकें।