फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   manish sisodia raised question corona vaccine export done just improve the image of Central government  

सिसोदिया ने उठाए सवाल : हमारे खुद के लोग मर रहे हैं, केंद्र ने छवि सुधारने के लिए कर दिया टीकों का निर्यात

Sun, 09 May 2021 05:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 09 May 2021 05:46 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि केवल हमने दूसरों को टीके दिए वो भी तब जब हमारे खुद के लोग मर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या विदेशों को वैक्सीन का निर्यात करना केवल केंद्र सरकार की छवि सुधारने के लिए था या कुछ अन्य देशों से वाहवाही सुनने के लए किया गया था?

विज्ञापन
manish sisodia raised question corona vaccine export done just improve the image of Central government  
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना टीका निर्यात पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि भारत सरकार ने पिछले तीन महीनों में 93 देशों को कोविड टीके भेजे हैं। सरकार ने उन्हें 6.5 करोड़ खुराकें दी हैं। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान करीब एक लाख लोगों की मौत हो गई। अगर टीकों का निर्यात नहीं किया जाता तो ये टीके इन लोगों की जान बचा सकते थे। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार में कुछ लोग कहेंगे कि वह अंतरराष्ट्रीय संधियों से बंधे हुए थे। अमेरिका, फ्रांस और यूरोपीय संघ के देश भी इन संधियों का पालन करते हैं, लेकिन किसी ने भी अन्य देश को प्राथमिकता नहीं दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि केवल हमने दूसरों को टीके दिए वो भी तब जब हमारे खुद के लोग मर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या विदेशों को वैक्सीन का निर्यात करना केवल केंद्र सरकार की छवि सुधारने के लिए था या कुछ अन्य देशों से वाहवाही सुनने के लए किया गया था? मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि टीकों का निर्यात करने से पहले देश में सभी का टीकाकरण किया जाए।

केजरीवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखी चिट्ठी
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिखी है। पत्र में उन्होंने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को निर्देश देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मई से जुलाई के दौरान दिल्ली में वैक्सीन की मासिक आपूर्ति को बढ़ाकर 60 लाख खुराक करे दें। साथ ही राज्यों को टीकाकरण के लिए अलग ऐप या तंत्र विकसित करने की अनुमति दें। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed