फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man who shot home guard in Madhu Vihar arrested from Sambhal

मधु विहार में होमगार्ड को गोली मारने वाला संभल से गिरफ्तार

Tue, 26 Oct 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Man who shot home guard in Madhu Vihar arrested from Sambhal
नई दिल्ली। बीच सड़क गोकशी कर रहे तस्करों को रोकने पहुंचे होमगार्ड को गोली मारने के आरोपी यूपी में संभल के फुलवार, डेरा निवासी फैजान कबूतर उर्फ गटुआ (23) को पुलिस ने उसके गृह जिले से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सफेद होंडा सिटी कार भी बरामद कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान हुई। जांच में पता चला कि तस्कर रात के समय संभल से दिल्ली आकर वारदात करते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के मधु विहार इलाके में कुछ तस्कर बीच सड़क गोकशी कर रहे थे। एक राहगीर ने पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में पिकेट लगाकर जांच कर रहे पुलिस कर्मियों की सूचना दी। हवलदार नवीन व होमगार्ड जोगिंद्र पहुंचे और अपनी बाइक बदमाशों की कार के आगे लगा दी। बदमाशों ने कार से पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मारी और गोली चलाई, जो होमगार्ड जोगिंद्र को लग गई। आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

मधु विहार थाने में मामला दर्ज कर सीसीटीवी से बदमाशों के रूट की पहचान की गई। इसके बाद जिले के स्पेशल स्टाफ ने सोमवार को फैजान को संभल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed