फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man used to steal in VIP's condolence meetings, arrested by delhi police

Delhi : वीआईपी की शोक सभाओं में करता था चोरी, गिरफ्तार आरोपी निकला करोड़ों की कोठी का मालिक

Fri, 13 Jan 2023 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 04:11 AM IST
सार

नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो वीआईपी की शोक सभाओं में जाकर वहां से मोबाइल, महंगा सामान व बैग चोरी करता था।

विज्ञापन
Man used to steal in VIP's condolence meetings, arrested by delhi police
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो वीआईपी की शोक सभाओं में जाकर वहां से मोबाइल, महंगा सामान व बैग चोरी करता था। आरोपी जार्ज उर्फ पिंकी (32) बचपन से ही चोरी कर रहा है। अब तक 200 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुका है। चोरी के पैसों से उसने छतरपुर में करोड़ों की एक कोठी बना ली। हालांकि अभी आरोपी के खिलाफ दर्ज चार मामलों का ही पता लगा है। ये बतौर वकील भी काम कर चुका है। आरोपी ने बताया कि वह गूगल व अखबारों में शोक सभाओं के मैसेज पढ़ता था।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक सीनियर आईएएस अफसर के पिता की नई दिल्ली स्थित 30 जनवरी लेन में 18 दिसंबर को शोकसभा थी। आरोपी जार्ज शोकसभा में गया। वहां पांच मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिया। इस मामले में चार पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। एक पीड़ित मंत्री ने तुगलक रोड थाना पुलिस को शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


चोरी का मामला दर्ज कर थानाध्यक्ष योगेश्वर सिंह की देखरेख में एएसआई इंद्रसिंह व अन्य की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने कई दिन की जांच के बाद जार्ज को बुधवार को छतरपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक रिकॉर्डिंग बरामद की है। इसमें ये अपने वकील से बात कर रहा है कि उसने केंद्रीय मंत्री व जजों के मोबाइल चोरी कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed