फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man thrashed to death during looting in karol bagh delhi police arrested two accused

वारदात: करोल बाग में लूटपाट के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या, दफ्तर से घर लौट रहा था युवक, दो गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 02:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Feb 2022 02:04 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि लूटपाट के दौरान लोकेश ने लूटपाट का विरोध जताया था। इस बात पर गुस्सा होकर कुलदीप व मोहित ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
man thrashed to death during looting in karol bagh delhi police arrested two accused
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मल्कागंज निवासी लोकेश उर्फ रवि (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के बाद मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान पंजाबी बस्ती, बलजीत नगर निवासी कुलदीप और मोहित के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि लूटपाट के दौरान लोकेश ने लूटपाट का विरोध जताया था। इस बात पर गुस्सा होकर कुलदीप व मोहित ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मध्य जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 फरवरी की देर रात को करोल बाग फैज रोड पर एक युवक के खून से लथपथ होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शुरुआत में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, लेकिन अगली सुबह युवक की मौत होने पर पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया। मृतक की पहचान मल्कागंज निवासी लोकेश उर्फ रवि के रूप में हुई। इसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे थे। लोकेश करोल बाग में जूते बनाने वाली एक कंपनी में नौकरी करता था। घटना वाले दिन वह ऑफिस से घर जाने के लिए निकला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरान करोल बाग थाना प्रभारी मनीष जोशी के नेतृत्व में एसआई विक्रम, हवलदार दिलशाद व अन्यों की टीम बनाई गई।
विज्ञापन


टेक्निकल सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद रविवार को दोनों आरोपियों को बलजीत नगर इलाके से दबोच लिया गया। आरोपी मोहित के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जब लोकेश का पर्स व बैग लूटा तो वह विरोध जताने लगा। इस बात पर गुस्से में आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। बाद में दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed