फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man shot dead after verbal duel in Delhi police investigation going on

दिल्ली: दोस्त से मिलने गया था युवक, तीखी बहस के बाद सीने में गोली मारकर की हत्या

Sun, 17 Jul 2022 02:29 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 17 Jul 2022 02:29 PM IST
सार

मृतक की पहचान शालीमार बाग गांव निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि हत्या के पहले हुई बहस के सटीक कारणों का पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही लग पाएगा।

विज्ञापन
Man shot dead after verbal duel in Delhi police investigation going on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के आजादपुर इलाके में एक 23 वर्षीय व्यक्ति की उसके एक दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उनके बीच किसी मुद्दे पर तीखी बहस हो गई थी। मृतक की पहचान शालीमार बाग गांव निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि हत्या के पहले हुई बहस के सटीक कारणों का पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को जब आदर्श नगर थाने का आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन आजादपुर के इलाके में करीब दो बजे गश्त कर रहा था, तो उन्होंने देखा कि रामलीला मैदान के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


उन्हें तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसे सीने में गोली लगी थी। पूछताछ में पता चला कि अभिषेक अपने एक दोस्त से मिलने के लिए आजादपुर के पास रामलीला मैदान गया था। वहां, उनके बीच किसी मुद्दे पर बहस हो गई। इस बातचीत के दौरान, उसके दोस्त को गुस्सा आ गया और उसने अभिषेक के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि आदर्श नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गवाहों से पूछताछ की जा रही है। विभिन्न टीमों का गठन किया गया है और हमलावर की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed