फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man is stabbed to death by friends in delhi

दिल्ली : दोस्तों ने युवक की चाकू गोदकर कर की हत्या, मौत से पहले पत्नी को बताए दो के नाम

Mon, 20 Jul 2020 07:57 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 20 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
man is stabbed to death by friends in delhi
सांकेतिक तस्वीर

कृष्णा नगर इलाके में रविवार देर रात दोस्तों ने बहाने से बुलाकर जितेंद्र गुप्ता (27) को चाकू से गोद दिया। पत्नी को सूचना मिली तो वह उसे निजी वाहन से स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाने लगी। रास्ते में पति ने मौत से पहले चाकू मारने वाले अपने दो दोस्तों के नाम पत्नी को बताए।

विज्ञापन


इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जितेंद्र के 4 दोस्तों संदीप (21), हेमंत उर्फ श्रवण (21), नितिन कपूर उर्फ छावी (23) और गौरव उर्फ लेफ्टी (21) को दबोच लिया। शराब पीने के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए उन्होंने जितेंद्र की हत्या की। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र ने जनवरी में खुशी से प्रेम विवाह किया था। दोनों के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। वह पत्नी के साथ झील खुरंजा में रहता था। जितेंद्र का परिवार गीता कॉलोनी में रहता है। फिलहाल काम-धंधा न होने के कारण जितेंद्र फलों की रेहड़ी लगा रहा था। संदीप, हेमंत, नितिन व गौरव उसके पुराने दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के रुपयों को लेकर जितेंद्र की दोस्तों से कहासुनी हो गई। जितेंद्र ने कुछ ऐसी बात कह दी जो दोस्तों को चुभ गई। उस दिन तो सभी अपने-अपने घर चले गए, लेकिन उन्होंने जितेंद्र को सबक सिखाने की ठान ली।


रविवार रात चारों ने जितेंद्र को बातचीत के बहाने बुलाया और चाकू से गोद दिया। खुशी को पता चला तो वह पति को लेकर फौरन अस्पताल भागी। रास्ते में जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुशी का बयान लेकर मामला दर्ज किया। इसके आधार पर पहले संदीप और हेमंत व बाद में नितिन और गौरव को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed