फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mallya claims to seize property worth Rs 13 thousand crore

माल्या का दावा, घोटाला 9 हजार करोड़ का मोदी सरकार ने जब्त की 13 हजार करोड़ की संपत्ति

Fri, 01 Feb 2019 01:59 PM IST
Sneha Baluni भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 01 Feb 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Mallya claims to seize property worth Rs 13 thousand crore
विजय मालया - फोटो : SELF

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी कंपनी की 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन


माल्या ने सिलसिलेवार ट्वीट कर दावा किया कि उसे कर्ज देने वाले बैंक ने इंग्लैंड में अपने वकीलों को उसके खिलाफ छोटे-मोटे मामले दर्ज करने की खुली छूट दी हुई है। माल्या ने ‘कानूनी शुल्क के रूप में सार्वजनिक धन के’ बेजा इस्तेमाल पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


शराब कारोबारी ने ट्वीट किया, ‘‘हर सुबह मैं पाता हूं कि डीआरटी (कर्ज वसूली अधिकरण) के वसूली अधिकारी ने एक और संपत्ति को जब्त कर लिया। जब्त की गई संपत्तियों का मूल्य 13 हजार करोड़ रुपये के पार कर चुका है। बैंकों ने दावा किया है कि सभी तरह के ब्याजों को मिलाकर उनका नौ हजार करोड़ रुपये बकाया है और इसकी भी समीक्षा की जानी है। यह कितना आगे तक जाएगा? क्या यह न्यायोचित है?’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि डीआरटी के वसूली अधिकारी ने भारत में बैंकों की ओर से हाल में उसके समूह की 13 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। माल्या ने कहा, ‘‘कहा जा रहा है कि मैं नौ हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया जिससे सरकारी बैंकों को नुकसान हुआ, तो न्याय या निष्पक्षता कहां है?’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed