फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Make India the showstopper of the fashion world: Goyal

भारत को फैशन की दुनिया का शो स्टॉपर बनाएं : गोयल

Sat, 13 Nov 2021 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Make India the showstopper of the fashion world: Goyal
नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने निफ्ट दिल्ली के दीक्षांत समारोह में छात्रों से भारत को फैशन की दुनिया का शो स्टॉपर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का फैशन हब बनने की क्षमता है। उसमें आधुनिकता के साथ परंपराओं का चित्रण भी जरूरी है। निफ्ट फैब्रिक और टेक्सटाइल्स में भारत के लिए अभिनव विचारों का पोषण कर सकता है। आप फैशन निर्माता और अन्वेषक हैं, इसलिए वे जो भी करते हैं, वह दूसरों के लिए एक मॉडल बन जाए। स्नातक छात्र के रूप में, आपको भारत के भविष्य को डिजाइन करने में उसी प्रकार से मदद करनी चाहिए, जिस प्रकार एक कपड़े को आकार प्रदान करने में टांका मदद करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 बैच के 339 स्नातक छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को 10 विशेषज्ञताओं के साथ एक नई यात्रा की शुरुआत करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा भारत है जिसका दिल ज्यादा करने के लिए धड़कता है। हमें उन लोगों के प्रति सहानुभूति और करुणा रखने की आवश्यकता है, जो छात्र के रूप में अपने जीवन की नई यात्रा में पीछे रह गए हैं। हमारा दायित्व बनता है कि जिन्हें अच्छी शिक्षा का मौका नहीं मिल पाया या पीछे रह गए, उन्हें भी अपने साथ जोड़ें।
विज्ञापन

हम हमारे बुनकरों और कारीगरों को बाजार से जोड़कर उन्हें सशक्त बना सकते हैं। इसके अलावा कारीगरों के उत्पादों का डिजाइन, पैकेजिंग और ब्रांडिंग करके उन्हें शानदार रिटर्न प्रदान किया जा सकता है। वे चाहें तो हैंडलूम को दुनिया के लिए एक लग्जरी का उत्पाद बनाने में उनकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकाय सदस्यों ने दो पेटेंट दायर किए
संस्थान ने बताया कि संकाय सदस्यों ने दो पेटेंट दायर किए हैं। इसमें पहला इंटेलिजेंट स्किल मैपिंग एंड रेटिंग टेक्नोलॉजी (आई-स्मार्ट, जोकि निफ्ट का पहला व्यावसायीकृत पेटेंट है) और दूसरा सिलाई मशीन के लिए प्रेसर फुट है। यह बेहद गर्व की बात है। अब आपके पास वस्त्र, डिजाइन, कशीदाकारी में हमारी समृद्ध परंपरा को वैश्विक मंच पर लाने और दुनिया को भारतीय रंग में रंगने के साधन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed