फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Main accused of two murders arrested during quarrel

झगड़े के दौरान दो हत्याओं का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Main accused of two murders arrested during quarrel
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में मार्च और जून, 2019 को हुई हत्याओं के दो मामलों में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जीतू के रूप में हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों का पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि होली दिन हुए झगड़े के बाद आरोपी जीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 मार्च, 2019 को दीपक, अजय और अमित नामक युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें दीपक की मौत हो गई थी। इसके बाद 14 जून को जीतू ने एक अन्य युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। टीम ने दिल्ली, यूपी सहित कई जगहों पर छापे मारे। पुलिस ने रविवार को आरोपी को दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आरोपियों ने उसके छोटे भाई की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उसने गुस्से में आरोपियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed