{"_id":"5d0a053b8ebc3e415a3f75da","slug":"lpu-student-saurabh-kumar-honoured-by-this-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीयू के छात्र सौरभ सिंह को मिला यह दुर्लभ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीयू के छात्र सौरभ सिंह को मिला यह दुर्लभ सम्मान
Wed, 19 Jun 2019 05:00 PM IST
Abhishek Singh
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 19 Jun 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
एलपीयू छात्र सौरभ
- फोटो : Amar Ujala
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से सौरभ सिंह ने भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें लिस्बन, पुतर्गाल में आयोजित 27वें यूरोपियन बायोमास कॉन्फ्रेंस एण्ड एक्जीबिशन (ईयूबीसीई) में बायोएथेनॉल के बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के अपने अनुसंधान को प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
ईयूबीसीई में ज्यादातर दस्तावेज वैज्ञानिकों और पीएचडी स्कॉलर्स द्वारा पेश किया गया। सौरभ दुनियाभर के उन कुछ ही छात्र शोधकर्ताओं में से एक थे जिन्हें अपने शोध को प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
सैरभ ने क्या कहा?
एक भारतीय छात्र के लिए इस तरह के दुर्लभ सम्मान पर बात करते हुए सौरभ सिंह ने कहा- मुझे खुशी है कि युरोपियन बोयोमास कॉन्फ्रेंस में अग्रणी वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ताओं और नीति निर्माताओं के समक्ष अपने शोध को प्रस्तुत करने का मौका मिला है। हम सभी एक स्वच्छ और हरित दुनिया में जीना चाहते हैं, मेरे लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है कि मेरा अनुसंधान जैव ईंधन के निर्माण को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभाए।
विज्ञापन
एमएससी के छात्र हैं सौरभ
सौरभ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ बायोइंजीनियरिंग एण्ड बायोसाइंसेज के एमएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी के छात्र हैं। मास्टर्स प्रोग्राम पूरा करने के बाद सौरभ पीएचडी के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं।
एलपीयू यूनिवर्सिटी
2005 में स्थापित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब के जलंधर में स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी है। यूनिवर्सिटी परिसर जलंधर के बाहरी इलाके में 600 एकड़ क्षेत्रफल में फैली है। एलपीयू छात्रों के लिए कई तरह के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराती है जैसे इंजीनियरिंग, कंप्यूटर ऐप्लीकेशन, होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म, आर्कीटेक्चर एण्डडिजाइन, फार्मास्युटिकल साइंसेज, एग्रीकल्चर, फैशन डिजाइन इत्यादी।