{"_id":"6098bb158ebc3e8dc4569eb1","slug":"look-out-notice-issued-against-businessman-navneet-kalra-accused-of-black-marketing-of-oxygen-concentrators-by-delhi-police-sources","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खान चाचा': नवनीत कालरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस, आरोपी को नहीं मिली अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खान चाचा': नवनीत कालरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस, आरोपी को नहीं मिली अग्रिम जमानत
Mon, 10 May 2021 11:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 May 2021 11:35 AM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली के खान मार्केट में स्थित खान चाचा समेत तीन रेस्तरां से 524 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद करने के मामले में मुख्य आरोपी नवनीत कालरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
नवनीत कालरा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के खान मार्केट में स्थित खान चाचा समेत तीन रेस्तरां से 524 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद करने के मामले में मुख्य आरोपी नवनीत कालरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। इस बीच आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए नया दांव चला है। कारोबारी नवनीत कालरा ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अदालत आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। अब इस मामले में कल सुनवाई होगी। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कारोबारी नवनीत कालरा की अग्रिम जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
आपको बता दें कि होटलों से 524 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद करने के मामले में मुख्य आरोपी नवनीत कालरा अभी भी फरार है। अपराध शाखा की कई टीमें आरोपी की तलाश में दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में 20 से अधिक स्थानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
आरोपी की सीडीआर से पता चला है कि शुक्रवार को खान चाचा रेस्तरां में छापा पड़ने के कुछ ही देर बाद छतरपुर स्थित उसके फार्म हाउस पर उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि नवनीत अपने पूरे परिवार के साथ दो लग्जरी गाड़ियां लेकर दिल्ली से निकला है और उसके उत्तराखंड में छिपे होने की आशंका है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम ने दक्षिण दिल्ली के छतरपुर स्थित नवनीत के फार्म हाउस और सैनिक फार्म के घर पर छापा मारा था, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। पुलिस ने दोनों जगहों से कुछ सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
Look-out notice issued against businessman Navneet Kalra accused of black marketing of Oxygen concentrators: Delhi Police sources
— ANI (@ANI) May 10, 2021विज्ञापन
आपको बता दें कि होटलों से 524 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद करने के मामले में मुख्य आरोपी नवनीत कालरा अभी भी फरार है। अपराध शाखा की कई टीमें आरोपी की तलाश में दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में 20 से अधिक स्थानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
आरोपी की सीडीआर से पता चला है कि शुक्रवार को खान चाचा रेस्तरां में छापा पड़ने के कुछ ही देर बाद छतरपुर स्थित उसके फार्म हाउस पर उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि नवनीत अपने पूरे परिवार के साथ दो लग्जरी गाड़ियां लेकर दिल्ली से निकला है और उसके उत्तराखंड में छिपे होने की आशंका है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम ने दक्षिण दिल्ली के छतरपुर स्थित नवनीत के फार्म हाउस और सैनिक फार्म के घर पर छापा मारा था, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। पुलिस ने दोनों जगहों से कुछ सबूत जुटाए हैं।
पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने चीन से एक निजी कंपनी के जरिये कन्संट्रेटर मंगाए थे। इनमें से करीब 150 कन्संट्रेटर नवनीत कालरा के कर्मचारी बेच चुके थे। इसके अलावा आरोपी ने बहुत लोगों से कन्संट्रेटर के नाम पर एडवांस रुपये भी लिए हुए थे। किस-किस से कितने रुपये लिए थे, यह सब नवनीत की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।
पूछताछ के दौरान उसके कर्मचारियों ने बताया है कि उनके मालिक ने कोविड की वजह से होटल बंद होने पर कन्संट्रेटर का धंधा शुरू किया था। रेस्टोरेंट के बेहद खास स्टाफ को उसने कन्संट्रेटर बेचने के काम पर लगाया हुआ था। पुलिस ने बुधवार को जब लोदी कॉलोनी के रेस्टोरेंट-बार पर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ।
वहां से पुलिस ने 491 कन्संट्रेटर बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद शुक्रवार को खान मार्केट के मशहूर रेस्तरां खान चाचा और टाउन हॉल पर छापा मारकर 105 कन्संट्रेटर मशीन और बरामद की।