फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Long-term plan will be made to tackle pollution

प्रदूषण से निपटने के लिए बनेगी दीर्घकालीन योजना

Mon, 12 Apr 2021 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Long-term plan will be made to tackle pollution
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आगामी दिनों में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी। सरकार का लक्ष्य है कि आगामी पांच साल में प्रदूषण के स्तर को एक तिहाई कर दिया जाए। कांफ्रेंस में पर्यावरण क्षेत्र के विशेषज्ञ और संगठनों से मिले सुझावों के आधार पर सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए दीर्घकालीन योजना भी बनाएगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन आगामी 12 और 13 अप्रैल को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा। इसका विषय ‘2021 की सर्दियों की शुरुआत से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए किए जाने वाले उपाय’ रखा गया है।
विज्ञापन

गोपाल राय ने कहा कि सरकार वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। पर्यावरण को ठीक करने की स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार ने पिछले छह साल में जो काम किए हैं, इससे दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में सकारात्मक शुरुआत हुई है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता को ठीक करने और लोगों की सांसों के संकट के खतरे को हटाने के लिए सरकार ने अगले पांच साल में प्रदूषण के स्तर को काफी कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल राय ने कहा कि पर्यावरण विभाग के द्वारा राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इसमें खासतौर पर वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले सामाजिक संगठन और एनजीओ भी इसका हिस्सा होंगे।

उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस में आईआईटी कानपुर से डॉक्टर मुकेश शर्मा, आईआईटी दिल्ली के डॉक्टर सग्निक डे, टेरी से सुमित शर्मा, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के संतोष हरीश, एयर पॉल्यूशन एक्शन ग्रुप के विजय चड्ढा, काउंसिल ऑफ एनर्जी एनवायरोमेंटल एंड वॉटर के प्रतिनिधि कार्तिक गणेशन, सीएसई से अनुमिता रॉय, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ट्रॉपिकल मीटरोलॉजी के प्रोफेसर गुफरान बेग, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के सिद्धार्थ विरमानी अपनी बात रखेंगे। राय ने कहा कि विशेषज्ञ और संगठनों से मिले सुझावों के आधार पर सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए दीर्घकालीन योजना को भी तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed