फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Lockdown News: Lockdown in Delhi again know about all markets which may be closed coronavirus spread cm arvind kejriwal deputy cm manish sisodia health minister satyendra jain

Delhi Lockdown: दिल्ली में बंद हो सकते हैं ये बाजार, पढ़ें पूरी लिस्ट

Wed, 18 Nov 2020 04:03 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 18 Nov 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi Lockdown News: Lockdown in Delhi again know about all markets which may be closed coronavirus spread cm arvind kejriwal deputy cm manish sisodia health minister satyendra jain
दिल्ली में बंद हो सकते हैं कुछ बाजार - फोटो : iStock

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में होने की जानकारी दी, जिसके बाद राजधानी में एक बार लॉकडाउन लगने की चर्चाएं आम हो चली हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और खुद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किसी भी हालत में लॉकडाउन न लगने की बात कही। लेकिन इन तीनों ने ही दिल्ली के बाजार एक बार फिर बंद होने की जानकारी दी है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि अगर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बाजार बंद हुए तो कौन-कौन से बाजार इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं?

विज्ञापन


विज्ञापन
  • लक्ष्मी नगर का मंगल बाजार: पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े बाजारों की बात हो तो मंगल बाजार इस लिस्ट में जरूर शुमार होता है। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, शाहदरा, सीलमपुर, आनंद विहार समेत तमाम इलाकों के लोगों की जरूरतें मंगल बाजार से ही पूरी होती हैं। अगर बाजारों में लॉकडाउन लगा तो उस लिस्ट में मंगल बाजार शामिल हो सकता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • करोल बाग: शादी की खरीदारी करनी हो या नॉर्मल विंडो शॉपिंग। हर मामले में करोल बाग की मार्केट हिट है। यहां मेन बाजार में वाहनों की एंट्री बंद होने के बावजूद पैदल चलना आसान नहीं होता। कोरोना काल में भी यह बाजार खचाखच भरा नजर आया। वहीं, अब शादियों का सीजन शुरू होने के बाद करोल बाग में भीड़ काफी बढ़ गई है। ऐसे में इस बाजार में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है।


दिल्ली में अभी लॉकडाउन नहीं, बाजार किए जा सकते हैं बंद : सत्येंद्र जैन

  • सरोजिनी नगर: दिल्ली के हॉट शॉपिंग डेस्टिनेशनंस की बात करें तो उसमें सरोजिनी नगर मार्केट का नाम भी लिया जाता है। यहां भी रोजाना सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को टूटते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में लॉकडाउन लगने की स्थिति में सरोजिनी नगर मार्केट को बंद किया जा सकता है। 
  • चांदनी चौक और सदर बाजार: पुरानी दिल्ली के ये दोनों बड़े बाजार पूरी दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाते हैं। यहां तक कि देश के बाकी शहरों में भी यहीं से माल भेजा जाता है। दरअसल, रोजाना जरूरत के हर सामान की थोक मंडी इन दोनों बाजारों में हैं। ऐसे में अगर दिल्ली के बाजार बंद किए गए तो लॉकडाउन की लिस्ट में चांदनी चौक और सदर बाजार का नाम आना तय है। 


दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कोरोना की रैंडम रैपिड जांच शुरू, डीएनडी पर तैनात हुई टीम

  • बाजारों में लागू हो सकता है ऑड-ईवन: सूत्रों की मानें तो दिल्ली सरकार कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बाजारों में ऑड-ईवन भी लागू कर सकती है। इसके तहत कुछ दुकानों को एक दिन और बाकी दुकानों को दूसरे दिन खोला जा सकता है। इसके अलावा दुकानों को कैटिगरी के हिसाब से भी खोलने की तैयारी की जा सकती है। जैसे कपड़ों की दुकानें सोमवार को, बर्तनों की दुकानें मंगलवार को और बाकी दुकानें भी इसी तरह अलग-अलग दिन खोली जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed