{"_id":"60f3a5408ebc3e69061b57dd","slug":"liquor-was-smuggled-from-haryana-in-milk-cans-and-amazon-bags","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दूध की कैन और अमेजन के बैग में होती थी हरियाणा से शराब की तस्करी, कई साल से चल रहा था गोरखधंधा, ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दूध की कैन और अमेजन के बैग में होती थी हरियाणा से शराब की तस्करी, कई साल से चल रहा था गोरखधंधा, ऐसे पकड़ा
Sun, 18 Jul 2021 11:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:10 AM IST
सार
दक्षिण जिला के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र के गांव डेरा, झील-खुर्द के नजदीक पुलिस ने पिकेट लगाई हुई थी। इस दौरान पुलिस की टीम ने बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया। युवक ने बाइक के दोनों ओर दूध के डिब्बे टांगे हुए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जिला पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले एक ऐसे बदमाश को दबोचा है जो दूध के डिब्बों (केन) और अमेजन के डिलीवरी बैग में छिपाकर शराब की तस्करी करता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव रितोज, भोंडसी, गुरुग्राम निवासी चंदर भान (23) के रूप में हुई है।
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 390 बोतल बरामद की है। आरोपी हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में बेचता था। आरोपी चंदर भान के खिलाफ पहले से शराब तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
दक्षिण जिला के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र के गांव डेरा, झील-खुर्द के नजदीक पुलिस ने पिकेट लगाई हुई थी। इस दौरान पुलिस की टीम ने बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया। युवक ने बाइक के दोनों ओर दूध के डिब्बे टांगे हुए थे।
विज्ञापन
युवक ने अमेजन डिलीवरी का बैग भी टांगा हुआ था। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने वहां से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर दबोच लिया। उसके बैग और दूध की कैन की तलाशी ली गई। दोनों से शराब की बोतलेें बरामद हुईं।

आरोपी ने बताया कि वह गुरुग्राम में पिछले दस सालों से रह रहा है। हरियाणा से शराब खरीदकर वह अच्छे दामों में दिल्ली के शराब तस्करों को बेच देता है। दूध के केन और अमेजन के डिलीवरी बैग होने के कारण कोई उस पर शक नहीं करता था।
पुलिस चंदर से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी को शराब पहुंचाने जा रहा है। फतेहपुर बेरी थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।