{"_id":"624f7a00853636284825f371","slug":"liquor-shops-adjacent-to-up-border-will-remain-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश: यूपी बॉर्डर से सटी शराब की दुकानें बंद रहेंगी, एमएलसी चुनाव के जरिए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश: यूपी बॉर्डर से सटी शराब की दुकानें बंद रहेंगी, एमएलसी चुनाव के जरिए लिया फैसला
Fri, 08 Apr 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Apr 2022 05:25 AM IST
सार
दुकानें 9 अप्रैल तक बंद रहेंगी। 10, 11 अप्रैल को खुलने के बाद एक बार फिर चुनाव परिणाम वाले दिन 12 अप्रैल को शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली सरकार ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूपी बॉर्डर से सटी शराब की दुकानों को बंद रखने को कहा है। इस आदेश के बाद गाजियाबाद बॉर्डर से 100 मीटर के दायरे में शराब की दुकानों को बृहस्पतिवार शाम चार बजे के बाद से ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव को देखते हुए 7 अप्रैल की शाम 4 बजे से 9 अप्रैल तक यूपी से सटे दिल्ली के क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 12 अप्रैल को भी मतगणना के दिन ड्राई डे रहेगा। विभाग की तरफ से सभी लाइसेंसधारियों को दिल्ली में गाजियाबाद से 100 मीटर के दायरे में स्थित दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन