फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Like Gogi, Ashok Pradhan was to be murdered in the court

गोगी की तरह कोर्ट में की जानी थी अशोक प्रधान की हत्या

Sat, 29 Jan 2022 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Like Gogi, Ashok Pradhan was to be murdered in the court
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज बवानिया गिरोह के शार्प शूटर नवीन उर्फ भांजा उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर रोहिणी कोर्ट शूट आउट जैसी वारदात को रोक दिया है। नवीन भांजा टिल्लू ताजपुरिया व नवीन बाली के साथ मिलकर जितेंद्र गोगी के जिगरी दोस्त व गिरोह सरगना अशोक प्रधान की हत्या करना चाहता था। योजना के अनुसार अशोक प्रधान की हत्या कोर्ट में पेशी के दौरान की जानी थी। नवीन बाली जेल में रहते हुए नवीन भांजा को खर्चा दिलवा रहा था। रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार नवीन भांजा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नवीन भांजा को मुजफ्फरनगर-मेरठ रोड टोल से गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल ने उसे छह दिन के रिमांड पर ले रखा है। पूछताछ के दौरान नवीन भांजा ने खुलासा किया है कि जिस तरह मंडोली जेल में टिल्लू ताजपुरिया व नवीन बाली ने रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या की साजिश रची थी, उसी तरह अशोक प्रधान की कोर्ट में हत्या करने की योजना बना ली गई थी। अगले सप्ताह अशोक प्रधान की कोर्ट में हत्या करने की योजना थी। इन दिनों अशोक प्रधान भोंडसी जेल में बंद है। टिल्लू ताजपुरिया ने गिरोह के एक सदस्य को कोर्ट की ऑनलाइन तारीख देखने के लिए लगाया गया था कि अशोक प्रधान की कौन सी कोर्ट में और कब पेशी है। अशोक प्रधान की अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के एक कोर्ट में पेशी होनी है।
विज्ञापन

जिस तरह नवीन भांजा ने जितेंद्र गोगी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया उसी तरह अशोक प्रधान की हत्या की वारदात को अंजाम नवीन भांजा देता। नवीन भांजा ने पूछताछ में बताया कि रेकी के बाद अशोक प्रधान की कैसे हत्या करनी है यह तय किया जाता। दूसरी तरफ नवीन भांजा ने यह भी बताया है कि उसके पास आय का कोई साधन नहीं है। उसके लिए जेल में बंद नवीन बाली पैसे का इंतजाम करवाता था। इसी से उसका खर्चा चल रहा था। नवीन बाली उसे जेल से फोन करके बताता था कि उसे कहां और कितने पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed