फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Light fog may remain in Delhi in morning, weather will remain pleasant for the whole week

मौसम अपडेट: दिल्ली में सुबह छाया रह सकता है हल्का कोहरा, सप्ताह भर तक खुशनुमा बना रहेगा मौसम

Thu, 11 Nov 2021 01:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Nov 2021 01:23 AM IST
सार

अगले 24 घंटे में भी सुबह के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह भर तक धूप खिलने के साथ मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
 

विज्ञापन
Light fog may remain in Delhi in morning, weather will remain pleasant for the whole week
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद मैदानी इलाकों में भी मौसम करवट ले रहा है। सुबह-शाम के समय हल्की ठिठुरन के साथ दोपहर में धूप की तपिश कम हो रही है। हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ है। 
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में भी सुबह के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह भर तक धूप खिलने के साथ मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 29.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 37 फीसदी व अधिकतम स्तर 50 फीसदी से अधिक रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया था। इस वजह से दृश्यता का स्तर भी कम रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ सड़कों से कोहरा से छटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह भर मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि, उत्तरी दिशा से आने वाली हल्की ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापान 13 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। 

अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-13 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:30 बजे
सूर्योदय का समय: 6:41 बजे

-सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिनभर धूप खिलेगी और धूप की तपिश हल्की रहेगी। सुबह-शाम ठंड का अहसास बना रहेगा। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed