फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Life saved by removing 100 pieces of bullet from the brain

दिमाग से गोली के 100 टुकड़े निकालकर बचाई जान

Tue, 28 Jul 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Life saved by removing 100 pieces of bullet from the brain
नई दिल्ली। दिल्ली के सरगंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने अनोखा ऑपरेशन किया है। यहां एक घायल व्यक्ति के दिमाग से गोली के 100 टुकड़ों को सर्जरी कर निकला गया है। उक्त व्यक्ति को बिल्कुल पास से सिर में गोली मारी गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

सोनिया विहार के 39 वर्षीय राधेश्याम को सिर में गोली लगने के बाद लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन 23 जुलाई को उसे सर गंगाराम अस्पताल में सर्जरी के लिए भेजा गया। डॉक्टरों का कहना है कि जब मरीज अस्पताल पहुंचा तो खून तेजी से बह रहा था और सांस लेने में भी काफी कठिनाई आ रही थी, जिसके चलते उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। जब घायल व्यक्ति के सिर का सीटी स्कैन किया गया, तो पता चला कि उसमें कई सारे फ्रैक्चर हैं, क्लॉट बन चुके हैं और क्रेनियम (खोपड़ी) के अंदर गोली के कई टुकड़े फंसे हैं। इसका कारण यह था कि जब व्यक्ति को गोली मारी गई तो वह सिर की एक मजबूत हड्डी से टकरा गई थी और अंदर कई हिस्सों में टूट गई थी।
विज्ञापन

सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. समीर कालरा ने बताया कि व्यक्ति की हालत को देखते हुए जल्द से जल्द ऑपरेशन किया जाना था। इसके लिए कोविड रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया गया। जब व्यक्ति की खोपड़ी को खोला, तो देखा कि छर्रे दिमाग में अलग-अलग जगह में गहराइयों तक घुस गए थे। ऑपरेशन करके दिमाग से गोली के कणों को बेहद आराम और सूझबूझ से निकाला गया। पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मरीज को हालत में अब सुधार आया है। उसको अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed