फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lieutenant Governor VK Saxena has made geo tagging mandatory on online portals delhi

दिल्ली: भ्रष्टाचार दूर करने के लिए उपराज्यपाल ने जारी किया आदेश, भुगतान से पहले प्रगति रिपोर्ट करनी होगी अपलोड

Tue, 19 Sep 2023 08:57 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 19 Sep 2023 08:57 AM IST
सार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ऑनलाइन पोर्टल पर जियो टैग करना अनिवार्य कर दिया है। इसे लेकर आईटी विभाग को आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Lieutenant Governor VK Saxena has made geo tagging mandatory on online portals delhi
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार, लागत में वृद्धि और सिविल कार्यों के निष्पादन में देरी को दूर करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ऑनलाइन पोर्टल पर जियो टैग करना अनिवार्य कर दिया है। इसे लेकर आईटी विभाग को आदेश दिए गए हैं। अब मूल्यांकन के लिए सभी परियोजनाओं के पहले और बाद की रंगीन तस्वीरें अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके बाद अधिकारी उसका सत्यापन करेंगे, तब जाकर ठेकेदारों को कोई भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


इस आदेश के बाद न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि धन के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार को रोकने में भी मदद मिलेगी। साथ ही पोर्टल पर तस्वीरों के नियमित अपलोड से संबंधित अधिकारियों को समय पर निगरानी में भी मदद मिलेगी। सतर्कता निदेशालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि आईटी विभाग ने परियोजनाओं की निगरानी के लिए एक पोर्टल विकसित किया है, लेकिन अधिकांश विभाग अपनी परियोजनाओं, कार्यों की निगरानी के लिए इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


आगे से सभी विभाग प्रमुख इस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से रंगीन तस्वीरों के साथ प्रगति रिपोर्ट अपलोड करेंगे। साथ ही सभी परियोजनाओं और कार्यों की जियो टैगिंग सुनिश्चित करेंगे। उसके बाद ही कोई भुगतान हो सकेगा। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और केरल के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रालय/विभाग अपनी योजनाओं के लिए जियो-टैगिंग तकनीक का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed