फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   LG told the Shivling built on the fountain as a masterpiece

शिवलिंग पर सियासत : नहीं थम रही राजनीतिक रार, उपराज्यपाल और आप में खिचीं तलवारें, एलजी ने दिया स्पष्टीकरण

Sat, 02 Sep 2023 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 01:49 AM IST
सार

इन शिवलिंग को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शिल्पकृति बताया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे हिंदुओं की भावना को आहत करने वाला कृत बताते हुए दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
LG told the Shivling built on the fountain as a masterpiece
शिवलिंग के आकार के फव्वारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए धौला कुआं के पास सौंदर्यीकरण के तहत फव्वारे पर बने शिवलिंग पर बढ़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन शिवलिंग को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शिल्पकृति बताया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे हिंदुओं की भावना को आहत करने वाला कृत बताते हुए दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन


आप का कहना है कि शिवलिंग की पूजा करते हैं और इन पर साफ और स्वच्छ जल से अभिषेक होता है, जबकि उपराज्यपाल इसे सौंदर्यीकरण के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। आप के इस बयान को उपराज्यपाल ने बचकाना हरकत बताया है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने यक्षिणी की मूर्तियों के अनावरण के मौके पर कहा कि फव्वारे पर बना यह शिवलिंग नहीं है। यह एक शिल्पकृति है, जिसे राजस्थान के कलाकारों ने बनाया है। उनका कहना है कि इस देश के कण-कण में भगवान विराजमान हैं। लोग पेड़ों को राखी बांधते हैं, पत्थरों की पूजा करते हैं। इस देश में जिसकी जैसी भावना होती है, वह उसी तरीके से भगवान की पूजा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल के इस बयान पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी से विधायक व एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि जिस शिवलिंग को पवित्र पानी व दूध से पूजा जाता है, उसको उपराज्यपाल ने चौराहे पर लगवा दिया। अब कह रहे हैं कि ये तो पत्थर है, आस्था है तो भगवान मानो, हमारे लिए तो शिल्पकृति हैं।


उन्होंने कहा कि शिवलिंग के अपमान की शिकायत दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त से की है। पुलिस ने एलजी पर उपयुक्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उपराज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed