फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Law Minister Kiren Rijiju said: It is not right to make unpleasant remarks on judges without understanding

कानून मंत्री किरन रिजीजू ने कहा : बिना समझे जजों पर अप्रिय टिप्पणी करना ठीक नहीं 

Wed, 10 Nov 2021 03:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 03:03 AM IST
सार

एक कार्यक्रम के दौरान ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने ये बातें कहीं।  
 

विज्ञापन
Law Minister Kiren Rijiju said: It is not right to make unpleasant remarks on judges without understanding
किरन रिजीजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानून मंत्री किरन रिजीजू ने कहा है कि बहुत से लोग जज के जीवन को नहीं समझते। उन्हे लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर कुछ अप्रिय टिप्पणियां की जा रही हैं, लेकिन जब आप करीब से देखते हैं कि न्यायाधीशों को कितना काम करना होता है तो हमारे जैसे लोगों के लिए यह समझना मुश्किल है। एक कार्यक्रम के दौरान ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने ये बातें कहीं।  

विज्ञापन


स्कूलों की तरह अदालतों का छुट्टी पर जाने की आम धारणा सही नहीं - न्यायमूर्ति
स्कूलों की तरह आए दिन अदालतों का छुट्टी पर चले जाना, आम जनता की ऐसी धारणा सही नहीं है। सभी को पता है कि अदालतों पर मुकदमों का अतिरिक्त बोझ है। इनकी कड़ी मेहनत को प्रदर्शित करने और छवि बदलने के लिए उचित तंत्र होना चाहिए। मंगलवार को अपने सेवानिवृत्ति के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने अपने वक्तव्य में यह बातें कहीं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा आयोजित अपने विदाई समारोह में उन्होंने कहा कि फैसलों में देरी के लिए केवल अदालतें जिम्मेदार नहीं हैं। अदालतों और वकीलों के अथक प्रयासों के बावजूद मामले लंबित हैं। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि आम आदमी मामलों के निपटारे में देरी के लिए केवल अदालतों को ही दोषी मानता है। अदालतों के छुट्टी पर जाने पर बहुत कुछ कहा जाता है। इसकी तुलना स्कूल की छुट्टियों से की जाती है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि लोगों की यह राय सही नहीं है। अदालतों को अपने अच्छे कामों को बताने के लिए कुछ कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति ने वकीलों को अपने पेशे और मुवक्किलों के प्रति इमानदार रहने की सलाह दी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को याद दिलाया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल ने कहा कि न्यायमूर्ति जयंत नाथ एक प्रतिष्ठित न्यायाधीश हैं, जिन्हें इनकी उत्कृष्ठता के लिए याद किया जाएगा। न्यायमूर्ति नाथ 2013 में हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए और 18 मार्च 2015 को स्थायी न्यायाधीश बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed