फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Diwali 2021 Delhi Metro News Last metro train service to be available at 10 pm in Delhi on Diwali night

Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया शेड्यूल

Thu, 04 Nov 2021 10:47 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 04 Nov 2021 10:47 AM IST
सार

Delhi Metro New Timing: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जानकारी दी है कि चार नवंबर यानी गुरुवार को ग्रीन लाइन को छोड़ कर अन्य सभी लाइनों के टर्मिनल पर अंतिम मेट्रो सेवा रात के 10 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
Diwali 2021 Delhi Metro News Last metro train service to be available at 10 pm in Delhi on Diwali night
Diwali 2021 Delhi Metro

विस्तार

Delhi Metro New Timing: दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन दीपावली के अवसर पर मेट्रो रेल सेवा के समय में बदलाव करता है। दीपावली के दिन रात के समय ही सेवाओं को बंद किया जाता है। इस बार भी दीपावली के मौके पर मेट्रो रात 10 बजे तक ही सेवाएं देगा। टर्मिनल से रात 10 बजे अंतिम ट्रेन चलेगी। ग्रीन लाइन पर आखिरी गाड़ी 9 बजे की होगी।

विज्ञापन


दीपावली के दिन मेट्रो की ग्रीन लाइन को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर अंतिम सर्विस रात 10 बजे तक ही उपलब्ध होगी। सामान्य दिनों में ये सेवाएं रात के 11 बजे तक उपलब्ध रहती हैं, मगर दीपावली पर मेट्रो सेवा एक घंटे पहले ही बंद कर दी जाएगी। दिल्ली मेट्रो के मुख्य जन संपर्क अधिकारी ने संबंध में जानकारी दी है। दीपावली के दिन बाकी दिनों की तरह मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी लाइनों पर नियमित समय से चलेंगी।
विज्ञापन


बताया गया है कि दीपावली पर सभी लाइनों (ग्रीन लाइन को छोड़कर) के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा रात 10 बजे (दिनचर्या 11 बजे के बजाय) उपलब्ध होगी। मेट्रो की ग्रीन लाइन इंद्रलोक से लाइन-5 कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) तक चलती है। दीपावली त्योहार के अवसर पर 4 नवंबर 2021 (गुरुवार) को अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा ग्रीन लाइन को छोड़कर सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे (22.00 बजे) शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


दिखने लगी है कोरोना नियमों में लापरवाही
दिल्ली में दिवाली से पहले प्रमुख बाजारों में भीड़ देखी जा रही है। कोरोना महामारी के मामले कम होने के बाद लोग लापरवाही करने लगे हैं। बाजारों में खरीदारी करने आए लोग कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे हैं। वे ना शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क लगा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने की नियमों का पालन करने की अपील
वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से बाजारों में दिवाली की खरीदारी करते समय कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि लोग बाजार में कोरोना से बचाव किए बिना जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहनकर बाहर निकलने की अपील करते हुए याद दिलाया कि पिछले साल इसी समय लोग बाहर निकलकर शॉपिंग कर रहे थे, जिसके बाद हालात बिगड़े। इस बार कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed