फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Last chance for admission in IPU's UG and PG

Delhi News: आईपीयू के यूजी और पीजी में दाखिले का अंतिम मौका

Sun, 07 Sep 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Last chance for admission in IPU's UG and PG
आईपीयू के यूजी और पीजी में दाखिले का अंतिम मौका
विज्ञापन

-10 और 11 सितंबर को ऑफलाइन आवेदन पत्र कर सकेंगे जमा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) के स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में दाखिला आवेदन का अंतिम अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार 10 और 11 सितंबर के बीच दाखिला के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय के अनुसार दाखिला सीयूईटी 2025 के अंकों के आधार पर मिलेगा। दाखिले का मौका एनआईसी पोर्टल पर पंजीकरण न करने वालों को दिया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार बीसीए, बैचलर ऑफ एजुकेशन, बी.एड. (स्पेशल एजुकेशन), बीएचएमसीटी, बीएस-पैकेजिंग टेक्नोलॉजी (चार वर्षीय डिग्री), बीएससी,बीबीए और संबद्ध कार्यक्रम, बीए (जेएमसी ), बी. कॉम (ऑनर्स),एमबीए,मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एस ई)/मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन सहित 18 कार्यक्रमों में दाखिला के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


आवेदन जमा करने के बाद 12 सितंबर को मेरिट सूची जारी होगी। 13 से लेकर 15 सितंबर के बीच काउंसलिंग का आयोजन होगा। उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित तौर पर नए अपडेट देखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed