{"_id":"6149f99a8ebc3eb50202b806","slug":"kyrgyzstan-woman-and-her-innocent-son-were-stabbed-to-death-in-delhi-went-to-friend-s-house-after-quarrel-with-husband-ashram-news-noi605934115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में किर्गिजस्तान की महिला और उसके मासूम बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, पति से झगड़े के बाद गई थी दोस्त के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में किर्गिजस्तान की महिला और उसके मासूम बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, पति से झगड़े के बाद गई थी दोस्त के घर
विज्ञापन
मिस्कल जुमाबेवा। फाइल फोटो
- फोटो : Ashram
नई दिल्ली। कालकाजी इलाके में किर्गिजस्तान की गर्भवती महिला मिस्कल जुमाबेवा (28) और उसके 13 महीने के बेटे मानस की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों के शरीर पर चार से पांच बार चाकू मारने के निशान हैं। दोनों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा का कहना कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा कि हत्या कब और कैसे हुई।
मीणा के अनुसार, किर्गिजस्तान मूल की नागरिक मिस्कल जुमाबेवा की के-22बी, मस्जिद मोठ ग्रेटर कैलाश-दो में रहने वाले विनय कुमार से वर्ष 2018 में शादी हुई थी। गर्भवती होने के कारण मिस्कल को दर्द हो रहा था। अस्पताल जाने को लेकर उसका पति से सोमवार रात झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि पति ने पेट में लात मार दी थी। इसके बाद विनय घर छोड़कर अपने दोस्त वाहिद के घर चला गया था। मिस्कल ने फोन कर अपने उज्बेकिस्तान मूल की महिला दोस्त मतलुबा मदुस्मोनोवा को अपने घर बुला लिया। इसके बाद मतलुबा, उसका दोस्त अविनीश और अन्य दो महिलाएं मिस्कल को पास के ही शुभम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगा दिया था। इसके बाद मतलुबा उसे अपने घर ले आई।
बताया जा रहा है कि मतलुबा दोनों महिलाओं और अविनीश के साथ रात को अलग कमरे में सो गए थे। मिस्कल बेटे के साथ अलग कमरे में सो रही थी। मतलुबा व अविनीश ने बताया कि सुबह नौ बजे जब मिस्कल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। धक्का देकर दरवाजा खोला गया। वहां मिस्कल और मानस मृत पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना विनय को दी। विनय ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिए हैं। पुलिस को मौके से रसोई में इस्तेमाल होने वाला चाकू बरामद किया है।