फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Krishna's divine pastimes to be showcased via AI and 3D; an offering of 5,600 dishes to be presented.

Delhi News: एआई और 3डी से दिखेंगी कृष्ण लीलाएं, 5,600 व्यंजनों का लगेगा भोग

Thu, 03 Sep 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Krishna's divine pastimes to be showcased via AI and 3D; an offering of 5,600 dishes to be presented.
मंदिरों में जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन होंगे, सजावट के लिए थाईलैंड से विशेष फूल मंगाए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जन्माष्टमी को लेकर राजधानी पूरी तरह कृष्णमय हो गई है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर शुक्रवार को प्रमुख मंदिरों में भव्य आयोजन होंगे। कहीं फूलों और रोशनी से मंदिर जगमगा रहे हैं तो कहीं कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां तैयार की गई हैं। कई मंदिरों में महाभिषेक, महाआरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन के साथ दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुछ आयोजनों में धार्मिक परंपरा के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी देखने को मिलेगा। द्वारका में होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव में एआई, ऑगमेंटेड रियलिटी और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से कृष्ण की लीलाओं और गीता के संदेश को प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है।
जन्माष्टमी का सबसे बड़ा आकर्षण द्वारका स्थित इस्कॉन के श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर में देखने को मिलेगा। यहां दो दिवसीय महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है। मंदिर में भगवान कृष्ण को करीब 5,600 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इनमें पारंपरिक 56 भोग के साथ कई विशेष व्यंजन शामिल हैं। मंदिर में पूरे दिन करीब 1,108 किलो केक प्रसाद के रूप में तैयार किया गया है। ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में सजावट की थीम भगवान कृष्ण के प्रिय मोर पर आधारित है। वृंदावन के कारीगरों से भगवान के वस्त्र और आभूषण तैयार कराए गए हैं, जबकि मंदिर की सजावट के लिए थाईलैंड और बेंगलुरु से विशेष फूल मंगाए गए हैं। लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

महरौली स्थित छतरपुर मंदिर में भी जन्माष्टमी के लिए विशेष सजावट की गई है। बद्री भगत झंडेवाला मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। पंजाबी बाग व रोहिणी स्थित इस्कॉन मंदिर और आसफ अली रोड स्थित श्रीराम हनुमान वाटिका समेत राजधानी के दूसरे प्रमुख मंदिरों में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed